टोल प्लाजा पर बदमाशों का आतंक, वाहनों को किया क्षतिग्रस्त जान बचाने भागे कर्मचारी


 

उज्जैन के उन्हेल रोड स्थित ग्राम चकरावदा के टोल प्लाजा पर दरम्यानी देर रात करीब एक दर्जन हथियार बंद बदमाशों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। बदमाशों ने टोल पर ऐसा आतंक मचाया कि टोल ऑफिस सहित वहां खड़े लगभग सभी वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। हालात यह बन गए कि वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने भाग कर अपनी जान बचाई। बताया जा रहा है कि चकरावदा टोल पर करीब एक दर्जन लोग कार में सवार होकर आए थे। इनमें से अधिकाँश ने मुँह पर कपडा बाँध रखा था वहीं एक दो लोगो के मुँह खुले भी दिख रहे थे, सभी बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाते हुए आधा घंटा तक टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की। बदमाशों ने हाथों में डंडे, लोहे के पाईप और रॉड लेकर आए टोल के सभी कैबिन और उसमें रखे कम्प्यूटर, टेबल, वाटर कूलर, फर्नीचर सहित सभी सामान को तोड़फोड़ दिया। इसके अलावा यहां पार्किंग में खड़ी दो एम्बुलेंस और अन्य 5 वाहनों के सभी कांच फोड़कर वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमला करने के बाद बदमाश वापस उन्हेल रोड की ओर भाग निकले। यह पूरा घटनाक्रम टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। भैरवगढ़ पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। इस मामले में टोल मैनेजर लक्की खान ने बताया कि सोमवार को रातड़िया बस सर्विस की बस को रोक कर उससे टोल मांगा गया था। चालक ने विवाद करते हुए धमकाया था कि रात को बताते है संभवतः उन्हीं के लोगों द्वारा टोल में तोड़फोड़ की गई होगी। 


By - sagartvnews

03-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.