आंगनबाड़ी केंद्रों में पोताई व पेंटिंग के नाम से आ रही राशि का बंदरबांट


 

छतरपुर जिले की बक्सवाहा विकासखंड के सरकारी विभागों के अधिकारी जमकर लापरवाही बरत रहे है। हालात यह है कि वे न केवल शासन की महत्वपूर्ण  जन कल्याणकारी योजनाओं को पलीता लगा रहे है, बल्कि भ्रस्टाचार करने में भी परहेज नहीं कर रहे है। ऐसा ही मामला महिला एवं बाल विकास विभाग से सामने आया है जहां पर विकासखंड के अंतर्गत आने वाली आंगनबाड़ियों की पुताई रंग रोगन करवाने और भवन में मेंटेनेंस कार्य कराने के साथ पेंटिंग कार्य कराने के लिए शासन द्वारा हर आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए आठ-आठ हजार की राशि दी थी, जिस कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से लेकर विभाग के पर्यवेक्षक और महिला बाल विकास अधिकारी ने मिलजुल कर इस राशि को आंगनबाड़ियों की पुताई मेंटेनेंस और पेंटिंग में ना लगाकर कर आपस में बंदरबांट कर लिया है। बताया जा रहा है कि अधिकांश आंगनबाड़ियों की पुताई में सिर्फ औपचारिकताएं की गई, मेंटेनेंस और पेंटिंग का कार्य तो आंगनबाड़ी भवनों में दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है। केवल भुगतान के नाम पर बिल मात्र लगाए गए हैं और शासन की राशि का दुरुपयोग किया गया है। इस प्रकार से की गई गड़बड़ियों की शिकायत जब क्षेत्रीय विधायक प्रदुम सिंह लोधी से की गई तब उन्होंने गड़बड़ियों की जांच करवाकर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। अब देखना होगा कि कब तक इन अनियमितताओं और गड़बड़ियों की जांच हो पाती है।

 


By - sagartvnews

03-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.