मछली ठेकेदार का दिन दहाड़े गोली मारकर मर्डर , पुलिस ने आरोपियों पर ईनाम किया घोषित


 

 

दमोह जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उमामिस्त्री की तलैया के पास मछली ठेकेदार कलू रैकवार की गोली और धारदार हथियार मारकर जान ले ली गई। घटना के बाद जिला अस्पताल लाए गए घायल को डॉक्टर ने डेड घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना स्थल पर कलू रैकवार को किसी के माध्यम से बुलवाया गया था जैसे ही वह मौके पर पहुंचा, बाइक सवार आरोपी पहुंचे और एक कमरे में बातचीत के दौरान पहले चाकू से हमला किया फिर छाती के बाजू में गोली मार दी। इस दौरान दो से तीन फायर कलू पर किए गए। उसकी छाती के बाजू और गर्दन में गोली लगी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद बकौली चौक के आसपास की दुकानें बंद हो गई। पुलिस के मुताबिक कलू रैकवार के विरुद्ध दो मर्डर सहित 36 मामले दर्ज थे। उसके खिलाफ एक साल के लिए जिला बदर की कार्रवाई भी गई थी जिसे एक कमिश्नर कार्यालय से अवधि घटाकर तीन माह किया गया था। एसपी राकेश कुमार सिंह परिजन द्वारा तीन आरोपियों के नाम बताए गए हैं, जिनमें सौरभ वंशकार, दीपक और एक अन्य है, इन आरोपियों के खिलाफ भी 10-10 मामले दर्ज हैं। आरोपियों के विरुद्ध मर्डर का प्रकरण दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कलू का होली के दौरान चरहाई के पास एक बियर बार के सामने झगडा़ हुआ था। इस मामले में जिसमें कुछ लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्ष से लोग झगड़े में शामिल थे, तब से विवाद की स्थिति बनी हुई थी। गौरतलब है कि जिस समय यह घटना हुई उस समय शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही थी। एसपी सहित एएसपी, सीएसपी, टीआई पुलिस जवान फ्लैग मार्च में शामिल थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस फ्लैग मार्च से जिला अस्पताल पहुंची और मोर्चा संभाला था।


By - sagartvnews

08-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.