मुरैना में 6 लोगो को छलनी करने वाले आरोपियों को पकड़ने पुलिस ने लिया बड़ा फैसला ! || SAGAR TV NEWS ||


 

एमपी के मुरैना जिले में 6 लोगों को गोलियों से छलनी करने वाले आरोपी 3 दिन बाद भी पुलिस की पहुंच से दूर है, इस गोलीकांड में फरार आरोपियों पर पुलिस ने इनाम की राशि बढ़ा दी है, चंबल जोन के आईजी सुशांत सक्सेना ने सात आरोपियों की गिरफ्तारी पर इनाम की राशि 10 हजारसे बढ़ाकर 30 हजार कर दी है बता दें कि घटना के बाद पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था,

 

लेकिन बाकी आरोपी मौके से फरार हो गए थे, जिनका पुलिस को आज भी कोई सुराग नहीं मिल पाया, मुरैना जिले के सिहोनिया थाना क्षेत्र के लेपा गांव में 5 मई को 10 साल पहले 2 मर्डर का बदला लेने के लिए 6 लोगों को हमेशा के लिए गोलियों से भून कर सुला दिया गया था, प्रदेशभर को हिला देने वाला मामला डकैत पान सिंह तोमर के गांव का है, यहां 5 मई को गोली लगने की वजह से गजेंद्र सिंह सत्य प्रकाश और संजू तोमर के अलावा केशकली, बबली और मधु तोमर भी काल के गाल में समा गई थी

 

बताया जाता है कि साल 2013 में घूरे डालने की विवाद पर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था जिसमें वीरभान सिंह तोमर और सोरन तोमर की जान चली गई थी, जिसमें गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार के चार आरोपियों पर मामला दर्ज कर सजा हो गई थी, 5 साल जेल में रहने के बाद वह जमानत पर बाहर आए थे।


By - sagar tv news

08-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.