सड़क पर चल रही बस अचानक न-दी में, 15 यात्री काल के गाल में समा गए


 

 


मध्य प्रदेश से एक बार फिर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां खरगोन जिले में 50 फीट ऊंचे पुल से सूखी नदी मैं बस फिसल गई जिसकी वजह से 15 यात्री काल के गाल में समा गए और 25 से अधिक यात्रियों के घायल होने की खबर है वही इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है, यह बस हादसा खरगोन ठीकरी रोड पर ग्राम दसंगा की बोराड नदी में हुआ। बस के गिरते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 15 लोगों की जान चली गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक, मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।


बचाव के लिए ग्रामीण सहित पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच चुके हैं। बचाव दल लगातार लोगों को निकालकर अस्पताल भेज रहा है।  बस मां शारदा ट्रेवल्स की बताई जा रही है। लोगों ने बताया कि बस अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिरी। बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे। बोराड नदी सूखी है इसके कारण बस में सवार लोग चोटिल हो गए हैं।


By - sagartvnews

09-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.