लकडी की कटाई और सफाई कर रहे मजदूर की मौत बेटे ने लगाया मर्डर का आरोप


 

लकडी की कटाई और सफाई कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन यह मामला तब और उलझ गया जब उसके बेटे ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता का मर्डर किया गया है। यह मामला सागर जिले के राहतगढ़ थाना से सामने आया है। बताया जा रहा है कि ग्राम हिरनखेड़ा के वन परिक्षेत्र अंतर्गत लकड़ी की कटाई और सफाई का काम वन विकास निगम द्वारा कराया जा रहा है और इस काम में करीब 1 दर्जन से अधिक मजदूर काम में लगे है। मंगलवार की सुबह जब मजदूर मनोहर कोरी टॉयलेट की कहकर निकला और करीब आधा घंटा नहीं पहुंचा, तो उसके साथियों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन वह पास में ही बेहोशी की हालत में मिला। इस बात की सूचना उसके परिजनों को दी गई और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे डेड घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मामला तब और उलझ गया, जब उसके लडके  राजेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसके पिता का मर्डर किया गया है, क्योंकि शरीर पर जले घाव के निशान पाए गए है। फिलहाल परिजन उसकी डेडबाडी को अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव ले गए और पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। वही एसडीओपी ग्लैडविन ई कार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

 


By - sagartvnews

10-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.