पत्नी ही निकली अपने पति की जान की दुश्मन पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया हत्या का खुलासा


 

एमपी के भिंड में मालनपुर थाना पुलिस ने एक अंधे कत्ल का खुलासा 24 घंटे के अंदर ही कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इस हत्याकांड की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी ही निकली जिसने अपने मुंह बोले भतीजे देवर और चचिया ससुर के साथ मिलकर अपने पति की हत्या की थी जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि भिंड ग्वालियर रोड इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पहले पुलिया के नीचे खेत में एक लाश पड़ी है जिसकी सूचना कुंदन सिंह तोमर नाम के शख्स ने पुलिस को दी थी कुंदन ने पुलिस को बताया था कि खेत में हमारे गांव के धर्मेंद्र उर्फ बंटी पुत्र महेंद्र सिंह तोमर   मृत हालत में पेट के बल पट अवस्था में खेत में पड़ा हुआ है बंटी के सिर और शरीर में जगह जगह चोट के निशान है पुलिस ने धर्मेंद्र उर्फ बंटी की मौत पर शक जाहिर कर रिपोर्ट करते हुए मामला जांच में लिया गया मर्ग कायम कर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर बारीकी से जांच शुरू की गई पूछताछ और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर मृतक की पत्नी हिमकत अमली से जब पूछताछ की गई तो पत्नी द्वारा दरमियानी रात में अपने मुंह बोले भतीजे के साथ मृतक की पीट-पीटकर हत्या करना और पड़ोस में रहने वाले अपने देवर और चचिया ससुर को बुलाकर मृतक के शव को खेत में फेंकना स्वीकार किया गया पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके मुंह बोले भतीजे देवरु चचिया ससुर को गिरफ्तार कर हत्या में उपयोग किए गए हथियार बरामद किए हैं

 
 

By - sagartvnews

11-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.