बाइक में बैठकर आरोपी छीनकर भागा था बैग, पुलिस ने शातिर लुटेरा पकडा


 

 

लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफतार कर उनके पास से लूट का माल बरामद किया है। मामला जबलपुर के गोहलपुर पुलिस थाने क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि थाना गोहलपुर में मेघा सोनी ने रिपेर्ट दर्ज कराई थी उसकी भतीजी बहू आकांक्षा डिलेवरी के लिए प्रसूतिका गृह में भर्ती थी जिसे देखने गयी थी, प्रसूतिका गृह से आटो से उसकी बड़ी बहन अनीता सोनी के साथ शांतिनगर अपनी मां के यहां आ रही थी, आटो से वे शांतिनगर काली मंदिर के पास उतर कर पैदल शांतिनगर मां के पास जा रहे थे जैसे ही शांतिनगर दीपशिखा बिल्डिंग के पास पहुॅचे तभी पीछे से एक मोटर सायकल वाला आया और कंधे में टंगा बैग छीनकर भाग गया। उसके बैग मे सोने की एक जोड़ी झुमकी, 1 मंगलसूत्र, एक पांचाली, 2 अंगूठी, चांदी की एक जोड़ी पायल और लगभग 4 हजार रूपये रखे थे। अज्ञात बाइक चालक नगदी सहित 75 हजार रूपये कीमती जेवर लूट कर भाग गया था। इसके लिए पुलिस ने टीम गठित की और आरोपी की पतासाजी की। तभी मुखबिर की सूचना पुलिस ने आरोपी पर दबिष दी और उसने अपना नाम पंकज मेहरा बताया और अपराध करना स्वीकार किया। उसके पास से जेवरात बरामद किए गए। उसने और भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेष कर जेल भेजा। 

 
 

By - sagartvnews

12-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.