ऊर्जा मंत्री का अनोखा अंदाज शराब नीति के खिलाफ धरने पर बैठी महिलाएं को अपने वाहनों से भेजा घर


 

 

अपने निराले अंदाज के लिए मशहूर ऊर्जा मंत्री प्रदुमन सिंह तोमर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। बताया जा रहा है कि ग्वालियर के सेवा नगर इलाके में नई शराब दुकान खुलने से नाराज महिलाएं उर्जा मंत्री के घर पर धरना पहुंची, तब मंत्री ने उन्हें जल्द दुकान शिफ्ट करने की समझाइश दी, और इसके बाद महिलाओं ने अपना धरना खत्म किया। जब सभी महिलाएं घर रवाना होने लगी। लेकिन गर्मी को देखते हुए ऊर्जा मंत्री ने सभी महिलाओं को अपनी कार से घर छुड़वाया। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले लोग नई शराब दुकान खोलने से परेशान है। वे बीते 1 महीने से इस शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने जब बात नहीं सुनी तो नाराज होकर लोग ऊर्जा मंत्री का घर घेरने पहुंच गए थे और मंत्री के घर के बाहर जमकर नारेबाजी करने लगे थे। महिलाओं का कहना है कि सेवा नगर में जो नई शराब दुकान खुली है उसके पास ही मंदिर और स्कूल है। शराब दुकान में आने वाले ग्राहकों और शराबियों से लोगों को परेशानियां हो रही है। लिहाजा, इस दुकान को बंद कर दूसरी जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए। ऊर्जा मंत्री ने महिलाओं को आश्वासन दिया कि वह सरकार और आबकारी मंत्रालय से बात कर इस शराब दुकान का कोई हल निकालेंगे। बता दें कि मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अपनी अजीबोगरीब कामों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। कांग्रेस सरकार में जब प्रदुम्न मंत्री थे तो वह खुद नालों में उतर कर सफाई करते नजर आते थे। वहीं भाजपा सरकार में आने के बाद भी वह बिजली दफ्तरों में टॉयलेट साफ करते दिखे थे। तो कभी रात के वक्त अपने इलाके में लोगों से पेयजल सीवर की समस्या जानने के लिए मिलने पहुंच जाते थे।


By - sagartvnews

13-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.