कार की रफ़्तार का कहर रिश्तेदारी में जा रहा बाइक सवार युवक पहुंचा अस्पताल


 

 

छतरपुर जिले के बक्सवाहा में एक दर्दनाक सडक हादसा हो गया, जिससे एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी बाइक के परखच्चे उड गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया और हादसे को अंजाम देने वाली कार को जब्त कर लिया है। इस हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि मदन तला निवासी राजन यादव अपनी बाइक से अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था, तभी मडदेवरा गांव के पास एक तेज रफ्तार कार बाइक से जा टकराई, यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए शाहगढ़ लाया गया, लेकिन उसकी हालत गंभीर  होने से उसे सागर रेफर कर दिया गया। घटना की खबर लगते ही बक्सवाहा थाना प्रभारी धन सिंह नलवाय मौके पर पहुंचे और कार को जप्त कर बक्सवाहा थाने लाया गया। पुलिस ने मामला कायम कर जांच में ले लिया है। 


By - sagartvnews

15-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.