शादी के पहले ही पिता बन गए थे ये सभी दिग्गज क्रिकेटर, नाम देखकर आप भी जाएंगे चौंक


dvdvv

शादी के पहले ही पिता बन गए थे ये सभी दिग्गज क्रिकेटर, नाम देखकर आप भी जाएंगे चौंक

खिलाड़ी जितना अपने खेल के लिए जाने जाते हैं उतना ही फैंस क्रिकेटर्स से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात जानना चाहते हैं। फैंस हमेशा खिलाड़ियों के निजी जीवन के बारे में जानने के लिए बेताब रहते हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसे कई क्रिकेटर्स हैं, जिन्होंने प्यार में पड़कर शादी से पहले ही पिता बनने का सुख हासिल किया है। क्रिकेटर्स की लव स्टोरीज के बारे में तो अक्सर ही सुनने को मिल जाता है, लेकिन हम आपको ऐसे क्रिकेटर्स के बारे में बताएंगे जो शादी से पहली ही पिता बन गए थे।

विवियन रिचर्ड्स
1980 के भारत दौरे पर आए रिचर्ड्स की मुलाकात भारत की मशहूर अदाकारा नीना गुप्ता से हुई। दोनों का अफेयर काफी टाइम तक चला और दोनों लिव इन में भी रहे। 1989 में नीना ने एक बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम मसाबा है। विवियन रिचर्ड्स की शादी मरियम से हो चुकी थी और उनके दो बच्चे भी हैं।

इमरान खान
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और क्रिकेटर रहे इमरान खान भी बिना शादी किए हुए पिता बन गए थे। इमरान का संबंध सीता व्हाइट से था। सीता और इमरान के संबंध 1987-88 में शुरू हुए और 1991 दोनों करीब आए। 1992 में इनके एक बच्चे का जन्म हुआ जो कि इमरान का बच्चा था, लेकिन शुरुआत में इमरान ने इस बात से इनकार किया, बाद में डीएनए के जांच पर यह बात सामने आई कि यह बच्चा इमरान खान का ही था।


एंड्रयू साइमंड्स
पिछले साल दुनिया को अलविदा कहने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ऑलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स भी शादी से पहले पिता बने थे। साइमंड्स और उनकी पत्नी लॉरा ने 2014 में शादी की थी। इन दोनों ने अपने बेटे के जन्म के एक साल बाद शादी की थी। उनके परिवार में पत्नी लॉरा के अलावा दो बच्चे क्लोई और बिली हैं।

हार्दिक पांड्या
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या शादी से पहले ही पिता बन गए थे। हार्दिक पांड्या ने 30 जुलाई 2020 को खुलासा किया था कि उनकी गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट नताशा स्टेनकोविक हैं। इन दोनों ने 1 जनवरी 2020 को दुबई में सगाई की थी। वहीं, हाल ही में उन्होंने धूम-धाम से शादी भी की थी।


क्रिस गेल
यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल भी बिना शादी से पहले पिता बनने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं। 2017 में उनकी गर्लफ्रेंड नताशा बैरिज ने एक बेटी को जन्म दिया था। गेल ने पिता बनने के बाद नताशा बैरिज से शादी की थी।

डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वार्नर भी शादी से पहले ही पिता बन चुके थे। डेविड वार्नर और उनकी पत्नी कैंडिस वार्नर ने 2014 में ने अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था और दोनों की शादी 2015 में हुई थी।

जो रूट
इंग्लैंड टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान जो रूट भी बिना शादी किए बाप बने थे। जो रूट और उनकी गर्लफ्रेंड कैरी कॉरटेल ने मार्च 2016 में दोनों ने सगाई की थी। लेकिन शादी होने से पहले ही रूट पिता बन गए थे। 7 जनवरी 2017 को कॉरटेल ने बेटे अलफ्रेड को जन्म दिया था, जिसके बाद दोनों ने शादी की।

ड्वेन ब्रावो
वेस्टइंडीज के पूर्व स्टार क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के उनकी दो गर्लफ्रेंड खैता गोंजाल्विस और रेजिना रामजीत से तीन बच्चे हैं। हालांकि, उन्होंने अभी तक किसी से शादी नहीं की है

 


By - sagar tv news

16-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.