अपहृत बताई गई लड़की थाना पहुंचकर बोले....मेरा किसी ने नहीं किया था अपहरण, घर से भागकर उसने प्रेमी संग रचा ली है शादी


Assvv

अपहृत बताई गई लड़की थाना पहुंचकर बोले....मेरा किसी ने नहीं किया था अपहरण, घर से भागकर उसने प्रेमी संग रचा ली है शादी

जिले के परबत्ता प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नयागांव गोढ़ियासी की छात्रा का अपहरण नहीं हुआ था। वह अपनी मर्जी से न केवल प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी, बल्कि कोर्ट में शादी भी रचा ली है। आज मंगलवार के दोपहर अचानक परबत्ता थाना पहुंचकर जब उसने पूरा वाक्या सुनाना शुरु किया, तो वहां उपस्थित पुलिस पदाधिकारी भौचक्का रह गए। गोढ़ियासी की रहने वाली छात्रा नसीमा खातून ने पुलिस के समक्ष कहा कि, मेरा किसी ने अपहरण नहीं किया था और ना ही मेरे साथ कोई जोर जबरदस्ती की गई है। मैं खुद 16 अप्रैल की देर रात अपने सभी घरवाले को सोए अवस्था में छोड़कर छत के रास्ते नीचे उतरी और अपने प्रेमी बिक्की कुमार के पास चली गई थी। उन्होंने कहा कि, मैं अपनी स्वेच्छा से प्रेमी संग कोर्ट में शादी करने के उपरांत हिन्दू रिति रिवाज के अनुसार मंदिर में भी शादी कर ली हूं।

इसके पूर्व बीते 17 अप्रैल को परबत्ता थाना पहुंचकर 16 अप्रैल की देर रात्रि से अपहृत बतायी जा रही लड़की की मां शकीला देवी ने लिखित आवेदन देकर कहा था कि, नयागांव सतखुट्टी निवासी बिक्की कुमार समेत दो अन्य लोग मिलकर मेरी पुत्री को भगा ले गए हैं। लड़की की मां ने यह भी कहा था कि, मेरी पुत्री नशीमा खातून और बिक्की कुमार के बीच प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। शादी की नियत से ही मेरी पुत्री का अपहरण कर लिया गया है।

इधर परबत्ता थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल और एसआई रौशन कुमार ने उक्त मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, अपहृत बतायी गई लड़की को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर खगड़िया न्यायालय में पेश कर बयान कलमबद्ध कराने हेतु ले जाया जा रहा है। न्यायालय में बयान कलमबद्ध कराने के उपरांत न्यायालय के आदेश पर आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बहरहाल, यह मामला पूरे इलाके में सुर्खियां बटोर रहा है और जितनी मुंह, उतनी बातें हो रही है।


By - sagar tv news

16-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.