वॉट्सऐप में आया चैट लॉकिंग फीचर:केवल वही मैसेज लॉक करें, जो जरूरी हों


saacacd

 

वॉट्सऐप में आया चैट लॉकिंग फीचर:केवल वही मैसेज लॉक करें, जो जरूरी हों

मैसेजिंग ऐप वॉट्सऐप ने चैट लॉक फीचर लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स किसी ग्रुप या इंडिविजुअल चैट को लॉक कर सकते हैं। इस फीचर के बाद आपकी चैट्स को सिर्फ आप एक्सेस कर पाएंगे। इसके लिए आपको डिवाइस पिन या बायोमैट्रिक्स लॉक का इस्तेमाल करना होगा।

मेटा के CEO मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस फीचर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वॉट्सऐप में नया लॉक फीचर आपकी चैट को ज्यादा सिक्योर बनाएगा। चैट एक पासवर्ड प्रोटेक्टेड फोल्डर में होगी। इसकी वजह से नोटिफिकेशन या मैसेज का कंटेट दिखाई नहीं देगा।

इस फीचर में अभी वही पासवर्ड का यूज होता है, जो मोबाइल फोन की स्क्रीन को लॉक करने के लिए किया जाता है। इसके कारण यदि आपके मोबाइल का पासवर्ड किसी को पता है, तो वह आपके लॉक चैट को एक्सेस कर सकता है। हालांकि, आने वाले दिनों में कंपनी इस फीचर में यूजर्स को कस्टम पासवर्ड सेट करने का ऑप्शन दे सकती है।

सबसे पहले इस फीचर के लिए वॉट्सऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें।
इसके बाद वॉट्सऐप को ओपन करें।
अब उस चैट पर जाएं, जिसे आप लॉक और हाइड करना चाहते हैं।
उस चैट वाले अकाउंट की प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें।
अब आपको डिसअपीयरिंग मैसेज के नीचे नया चैट लॉक फीचर लिखा दिखाई देगा, उसपर क्लिक करें, जिसके बाद चैट लॉक हो जाएगा।
इसी तरह आप अन्य चैट को भी लॉक और हाइड कर सकते हैं।

लॉक और हाइड चैट को एक्सेस कैसे करें?

वॉट्सऐप ओपन करें।
अब ऐप के होम पेज में मौजूद चैट को नीचे की तरफ स्क्रॉल करें।
इसके बाद एक सीक्रेट फोल्डर दिखाई देगा, जिसपर टैप करना है।
अब पासवर्ड डालें या फिंगरप्रिट लगाएं, जिसके बाद आप चैट को एक्सेस कर पाएंगे।

 

scc

 


By - sagar tv news

16-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.