Viral Video को देख लोगों का याद आई 3 Idiots, कमेंट कर के बताएं आप को क्या याद आया


acascsc

Viral Video को देख लोगों का याद आई 3 Idiots, कमेंट कर के बताएं आप को क्या याद आया

राजकुमार हिरानी की मशहूर फिल्म 3 Idiots तो आपको याद ही होगी, जिसमें आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर की एक्टिंग ने कभी-कभी हंसा-हंसाकर लोटपोट किया था, तो कभी जज्बातों में बहने को मजबूर कर दिया था.

इस फिल्म का एक-एक सीन लाजवाब और यादगार था. जरा सोचिए इस फिल्म का कोई नजारा आपको पर्दे से बाहर असल जिंदगी में दिखाई दे तो क्या होगा? जाहिर तौर पर उसे याद कर आपकी भी हंसी छूट जाएगी. ऐसा ही एक सीन असल जिंदगी में सड़क पर दौड़ता दिखाई दिया, जो सोशल मीडिया पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

इस वीडियो को देखकर कई यूजर्स को भी थ्री इडियट्स के दूसरे किरदार याद आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, अरे बीच वाले तो वही चचा हैं. एक यूजर ने लिखा कि, अब कम्मो की शादी होने वाली है. एक यूजर को बुजुर्ग का गाड़ी कसकर पकड़ के बैठने का तरीका मजेदार लगा. उसने कमेंट किया कि, दादाजी जिंदगी बचाने के लिए कस कर पकड़ कर बैठे हैं.कुछ यूजर्स के लिए थ्री इडियट्स की यादें फिर ताजा हो गई हैं, जो अलग-अलग इमोजी पोस्ट कर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं.

थ्री इडियड्स में एक सीन था, जब दोस्त के पिता को बचाने के लिए रेंचो उन्हें प्रिया की टू व्हीलर पर बैठा कर अस्पताल ले जाता है. इस सीन में आगे रेंचो, बीच में पिता और सबसे पीछे प्रिया नजर आती है. शालू कश्यप नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर हुए इस वीडियो का कैप्शन भी यही है कि, जब थ्री इडियट्स असल में दिखाई दें. वीडियो में एक टू व्हीलर दिखाई दे रही है, जिसमें आगे और पीछे दो लोग बैठ नजर आ रहे हैं और बीच में एक बुजुर्ग शख्स बैठा दिखाई दे रहा है. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, ऑल इज वेल.

 


By - sagar tv news

16-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.