पंडित धीरेंद्र शास्त्री मंच से लगाओ अल्ला हू अकबर के नारे, बागेश्वर महाराज को कांग्रेस नेता ने दिया चैलेंज


as

पंडित धीरेंद्र शास्त्री मंच से लगाओ अल्ला हू अकबर के नारे, बागेश्वर महाराज को कांग्रेस नेता ने दिया चैलेंज

इन दिनों बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार के पटना में है। यहां राजधानी से सटे नौबतपुर में वह हनुमंत कथा कर रहे हैं। बागेश्वर वाले बाबा की कथा में एक तरफ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है तो दूसरी तरफ उनके दौरे को लेकर सियासत भी खूब गर्म है।


 बीहार में बीजेपी बाबा बागेश्वर का समर्थन में है तो आरजेडी, जेडीयू और कांग्रेस ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। आरजेडी और कांग्रेस के माननीय बाबा के मिशन सनातन पर तंज कस रहे हैं। बिहार ही नहीं, झारखंड में भी बाबा के खिलाफ आवाज उठी है। झारखंड में कांग्रेस के एक विधायक ने तो बाबा को चैलेंज कर दिया है।


झारखंड से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बाबा को चैलेंज करते हुए कहा कि मैं बाबा को कहूंगा कि आप इस मंच पर अल्लाह हू अकबर का नारा लगाओ। उन्होंने कहा जैसे इरफान अंसारी जय बजरंग बली का नारा लगाता है, वैसे ही आप भी अपने मंच के अल्लाह हू अकबर या फिर या अली का नारा लगाइए।


इरफान अंसारी को तो बाबा शब्द से भी दिक्कत है। उन्होंने कहा, एक बाबा (सीएम योगी) उत्तर प्रदेश में है, अब ये नया बाबा कहां से आ गया। जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव पास आएगा, नए-नए बाबा आएंगे। वो किसी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं।

 


By - sagar tv news

17-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.