सागर | भाभी और बहुओं से कह दी ऐसी बात की भाई-भतीजो ने ठिकाने लगा दिया ! || SAGAR TV NEWS ||


 

नदी किनारे बोरे में बंद मिली कई दिन पुरानी बॉडी के मामले में सागर पुलिस ने 1 महीने बाद सनसनीखेज खुलासा किया है, परिवार की महिलाओं को गाली देने की वजह से उसके ही भाई और भतीजे ने मिलकर युवक का मर्डर किया था, सागर जिले की बंडा एसडीओपी शिखा सोनी ने इस पूरे मामले का खुलासा किया है उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि बहरोल थाना क्षेत्र के उल्दन में धशान नदी के किनारे 24 अप्रैल को यह मिला था जिसके बाद पुलिस ने धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी,

 

 

 

 

पहले इसकी शिनाख्त मुश्किल हो रही थी,जांच के दौरान शिनाख्त बांदरी थाना क्षेत्र में आने वाले उमरई गांव के करण लोधी के रूप में की गई थी, लेकिन उनके परिवार वालों के द्वारा गुमशुदगी की कहीं कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी, पुलिस की पहली सुई इनके परिजनों पर ही लटक रही थी, उन्होंने संदेह के तौर पर पूछताछ की तो सारा मामला साफ हो गया, उन्होंने बताया कि करण सिंह गांजा और शराब का आदी था जिसकी वजह से गांव में आए दिन गाली गलौज करता रहता था, घर की औरतों को भी गाली देता था किसी के भी घर में घुसकर चोरी करना, जिसकी वजह से गांव के लोग परेशान थे और परिवार की बदनामी हो रही थीं ,

 

 

 

 

 

घटना वाली रात भी करण अपने घर की औरतों को गाली देकर चला गया था, इसके बाद उसके बड़े भतीजे बृजेश, बड़े भाई कल्याण सिंह, भाई पर्वत और भाई राम जी ने साथ मिलकर मारपीट की जब वह बेहोश हो गया तो फिर उसे बोरे में बंद कर उसके पेट से पत्थर बांध दिया फिर अपने गांव से कई किलोमीटर दूर ट्रेक्टर से ले जाकर जाकर नदी में उसे फेंक दिया था


By - sagar tv news

22-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.