सागर-तुम मेरा साथ दो मैं तुम्हे हिंदू राष्ट्र दूंगा-पंडित धीरेंद्र शास्त्री || SAGAR TV NEWS ||


 

सागर के जालंधर में मां ज्वाला देवी मंदिर में दर्शनों को पहुंचे, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नया नारा बुलंद करते हुए कहा कि भारत हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। हम तुमसे कहते हैं कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए जाग जाओ। वरना कोई राम मंदिरों को पूजने वाला नहीं रहेगा। इसलिए मैं कहता हूं कि तुम मेरा साथ दो, मैं तुम्हे हिंदू राष्ट्र दूंगा। क्योंकि अब यही कहना होगा कि भारत में रहना होगा तो सीताराम कहना होगा। पंडित धीरेंद्र शास्त्री की बात सुन भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाना शुरू कर दिया।

 

 

 

 

 


दरअसल, सागर की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तीन दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। कथा के आखिरी दिन सोमवार को वे जालंधर में मां ज्वाला देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे।
उनके आने की खबर मिलते ही आसपास के गावों से हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए। जैसे ही वे वहां पहुंचे तो लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाना शुरू कर दिया।

 

 

 

 

 

 

इस दौरान उन्होंने मां ज्वाला देवी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। साथ ही प्रसादी ग्रहण की।
दर्शन करने के बाद वे मंदिर से बाहर आए तो परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने घेर लिया। जिसके बाद वे कार के सनरूफ में खड़े हुए और भक्तों को संबोधित किया, आशीर्वाद दिया सामूहिक अर्जी भी लगवाई


By - sagar tv news

22-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.