कांग्रेस नेता को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार, इस केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे 10 लाख रुपए


axcaxc

कांग्रेस नेता को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार, इस केस में फंसाने की धमकी देकर मांगे थे 10 लाख रुपए

आपको बता दें ​कि यह पूरा मामला रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। रायपुर के महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड नंबर- 43 के पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने इस संबंध में एसपी से शिकायत की थी। उन्होंने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निए नए नए अपराध सामने आ रहे हैं। इस बार निगम पार्षद और उनके बेटे से ब्लैकमेलिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्लैकमेलिंग के जरिए 10 लाख की डिमांड की गई है।

जिसके बाद पार्षद की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच की और इस मामले में शातिर युवती व उसके साथी को हिरासत में लिया गया है। ब्लैकमेल करने वाली युवती कोई अनजान नहीं ​बल्कि उसे पार्षद ने ही अपनी सास की देखभाल करने के लिए रखा था।

यानि जिसे पार्षद ने काम दिया उसी ने ब्लैकमेलिंग के जरिए पार्षद को ही चूना लगाने की साजिश रच दी।


कि वे अपनी सास की देखभाल करने के लिए केयरटेकर बुलवाया था। संस्था ने हेमिन साहू नाम की युवती को केयर टेकर के तौर पर इनके घर पर भेजा। यहां काम के दौरान युवती ने पार्षद के बेटे सुशांत अग्रवाल पर डोरे डालना शुरू कर दिया। उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज व कॉल करती थी।

जिसके बाद सुशांत अग्रवाल ने अपने पिता को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पार्षद ने संस्था को कॉल कर हेमिन साहू को भेजने से मना कर दिया। जिसके बाद युवती ने घर आना तो बंद कर दिया लेकिन इसके बाद युवती ने फोन कर पार्षद को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

उसने पार्षद से 10 लाख रुपए देने की डिमांड की नहीं तो पुलिस में शिकायत की धमकी दे दी। पार्षद ने रुपए नहीं दिए तो युवती ने थाने में छेड़खानी की शिकायत दर्ज करा दी।

इसके बाद पार्षद ने एसपी के पास पहुंचकर मोबाइल की चैटिंग दिखाते हुए युवती पर ब्लैकमेलिंग की शिकायत लिखाई। एसपी के निर्देश पर डीडी नगर पुलिस ने जांच की और हेमिन साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

 


By - sagar tv news

27-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.