लव मैरिज करेंगी जया किशोरी? धीरेंद्र शास्त्री के साथ रिश्तों पर भी बोलीं बेकाकी से


acac


लव मैरिज करेंगी जया किशोरी? धीरेंद्र शास्त्री के साथ रिश्तों पर भी बोलीं बेकाकी से

जया किशोरी के फैन को उनके वीडियो का ब्रेसब्री से इंतजार रहता है। यूट्यूब पर वीडियो अपलोड होते ही कुछ ही घंटों में लाखों लोग देख लेते हैं। लेकिन इस बीच एक बार फिर जया किशोरी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने देश की नामी मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है।

कथावाचक जया किशोरी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। वैसे देखा जाए तो जया किशोरी की दुनियाभर में लंबी चौड़ी फैन फॉलोइंग है, उनकी पहचान कथावाचक के इतर मोटीवेशनल स्पीकर के तौर पर भी है।

नामी मीडिया संस्थान से बात करते हुए जया किशोरी ने शादी पर खुलकर बात की। साथ ही, उनसे सवाल किया गया कि लोग जानना चाहते हैं कि उनका बॉयफ्रेंड कौन है? कई लोग चाहते हैं कि हमारे बेटे से जया किशोरी की शादी हो जाए। इस पर जया किशोरी ने कहा कि एक उम्र के बाद समाज का दबाव बढ़ जाता है कि शादी होनी चाहिए। जब कोई पसंद करता है

उन्होंने बॉयफ्रेंड के बारे में कहा कि अभी मेरे पास इसके लिए समय नहीं है। मुझे लव मैरिज या फिर अरेंज मैरिज से कोई दिक्कत नहीं है। मैंने बहुत कुछ प्लान नहीं किया है। मेरे परिवार की ओर से भी मुझपर कोई दबाव नहीं है। मैं खुश हूं, इसी से वे खुश हैं। वे मुझपर कोई दबाव नहीं डालते हैं। बागेश्वर बाबा से नाम जोड़े जाने पर जया किशोरी ने कहा कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

मैं उनसे कभी भी नहीं मिली हूं। मैंने उन्हें कभी देखा नहीं है और न ही जाना है। अचानक से मुझे न्यूज मिली कि मेरे बारे में ऐसा चल रहा है। जब तक सच नहीं पता हो, तब तक लोगों को उस बारे में बात नहीं करनी चाहिए। मेरे लिए यह सैड पार्ट है। यह गलत है और इसे बंद होना चाहिए। मुझे भले ही फर्क न पड़े, लेकिन नॉर्मल लड़की पर फर्क पड़ेगा। इस तरह की बातें बंद कर दी जानी चाहिए। मैंने पहले भी बताया है कि जब मेरी शादी होगी, तब खुलकर बता दिया जाएगा।

तो वह अपनी बात सामने रखते हैं। इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन अब प्रेशर ज्यादा हो गया है। मैंने इस बारे में कहा भी था कि पहले लगता था कि मुझे शादी करनी चाहिए, लेकिन अब लगता है कि नहीं करनी चाहिए। इतने सवाल पूछ लिए गए हैं कि अब यह तंग करने लग गए। मुझे नहीं मालूम कि मेरी शादी कब होगी। भगवान जाने, जब लिखी होगी तब हो जाएगी। अभी कोई ऐसा प्लान नहीं है। अभी मेरे पास इसके लिए ज्यादा समय नहीं है।

 


By - sagar tv news

29-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.