किसान ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शादी का न्योता, बदले में PM से संदेश आने पर परिवार की वैवाहिक खुशी हुई दोगुनी


axacx

किसान ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा शादी का न्योता, बदले में PM से संदेश आने पर परिवार की वैवाहिक खुशी हुई दोगुनी

मेतरा के एक नवविवाहित जोड़े को प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी शुभकामना दी है। प्रधानमंत्री को बेमेतरा के सुरेश दत्त दुबे ने अपने बेटे की शादी में शामिल होने का न्योता भेजा था। प्रधानमंत्री मोदी तो शामिल इस शादी में नहीं हुए, लेकिन प्रधानमंत्री ने वर वधु को शादी के लिए शुभकामना संदेश भेजा है।

दरअसल सुरेश दत्त दुबे ने अपने बेटे बहु आशुतोष और अंकिता की शादी का निमंत्रण प्रधानमंत्री मोदी को भी भेजा था। परिवार की इच्छा थी, कि पीएम मोदी उनके घर शादी में शामिल हो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बेमेतरा के नवागढ़ निवासी कृषक सुरेश दत्त दुबे ने शादी का न्यौता भेजा था। निमंत्रण के बदले में प्रधानमंत्री ने नवविवाहित जोड़े के नाम शुभकामना संदेश भेज दिया। जिसे पाकर परिवार के लोग गदगद हैं।

वहीं परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब उन्हें रविवार सुबह स्पीड पोस्ट से प्रधानमंत्री का पत्र मिला। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवविवाहित जोड़े आशुतोष और अंकिता को विवाह की बहुत-बहुत बधाई। दूल्‍हा-दुल्‍हन के दीर्घ, समृद्ध और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी है। अब इस शादी की क्षेत्र की खूब चर्चा हो रही है।

वर के बड़े भाई अखिलेश दत्त दुबे ने बताया कि प्रधानमंत्री का शुभकामना संदेश आने पर परिवार की वैवाहिक खुशी दोगुनी बढ़ गई। इसके लिए परिवार ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा है। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिस तरीके से देश के लिए काम करते हुए देखा है, वह अनुकरणीय है।

कोरोना काल में पूरे देश को जोड़कर उन्होंने एक उदाहरण पेश किया है। नवविवाहिता अंकिता ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री का मेरे विवाह के लिए शुभकामना संदेश आना मेरे विवाह का एक अनमोल उपहार है। पीएम मोदी इसी तरह देश का प्रतिनिधित्व करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं मेरी यही कामना है।

 


By - sagar tv news

29-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.