बागेश्वर धाम पहुंचा दिव्यांग शख्स,लगाई अर्जी अक्षय कुमार के साथ डांस करने की इच्छा


 

बागेश्वर धाम पहुंचा दिव्यांग शख्स,लगाई अर्जी अक्षय कुमार के साथ डांस करने की इच्छा

अक्षय कुमार के लिए ऐसी दीवानगी... अर्जी लगाने बागेश्वर धाम पहुंचा दिव्यांग शख्स

बिहार का रहने वाला दिव्यांग ट्राई साइकिल चलाकर बागेश्वर धाम पहुंचा. वहां उसने अर्जी लगाई कि वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ डांस करना चाहता है. इसलिए वह 12 मार्च को बिहार से साइकिल चलाते हुए 8 अप्रैल को बागेश्वर धाम पहुंचा. कुंदन का कहना है कि अव वह बागेश्वर धाम से तभी जाएगा, जब अक्षय कुमार से डांस करने का संकल्प पूरा होगा.

अर्जी लगाने बागेश्वर धाम पहुंचा दिव्यांग कुंदन कुमारअर्जी लगाने बागेश्वर धाम पहुंचा दिव्यांग कुंदन कुमार

बिहार का रहने वाला दिव्यांग ट्राई साइकिल चलाकर बागेश्वर धाम पहुंचा. दिव्यांग युवक की इच्छा है कि वह बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के साथ डांस करे. इसके लिए वह अर्जी लगाने मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित बागेश्वर धाम पहुंचा.

बताया जा रहा है कि कुंदन कुमार नेशनल डांसर है और अब उसकी इच्छा है कि वह फिल्म एक्टर अक्षय कुमार के साथ डांस करे. इसलिए वह 12 मार्च को बिहार से साइकिल चलाते हुए 8 अप्रैल को बागेश्वर धाम पहुंचा.

 

 


वहां पर उसने बागेश्वर धाम के बालाजी सरकार के समक्ष अर्जी लगाते हुए मन्नत मांगी. बालाजी महाराज हमारी इच्छा पूरी करें और एक बार अक्षय कुमार के साथ डांस करने का मौका मिले. उसका कहना है कि वह अब यहां से तभी लौटेगा, जब उसका संकल्प पूरा होगा.

अक्षय कुमार के साथ डांस करने की इच्छा के लिए लगाई अर्जी

कुंदन कुमार ने अपने गले में एक तख्ती लगाई है. इस पर उन्होंने अपनी अर्जी लीखी. वह 8 अप्रैल से बागेश्वर धाम में डेरा डाले हुए हैं. उनका कहना है कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बालाजी सरकार मेरी अर्जी सुनेंगे और एक दिन ऐसा आएगा कि हम अक्षय कुमार के साथ डांस कर पाएंगे.

12 मार्च को बिहार से निकले 8 अप्रैल को बागेश्वर धाम पहुंचे

कुंदन कुमार का कहना है कि वह पहले बिहार से मुंबई जा रहे थे. मगर, अचानक उनके मन में ख्याल आया कि एक बार बागेश्वर धाम के बालाजी सरकार के समक्ष अर्जी लगाई जाए और वही हमें अक्षय कुमार तक पहुंचाएंगे.

तब हम 12 मार्च को बिहार से निकले और 8 अप्रैल को बागेश्वर धाम पहुंच गए. अब हम बागेश्वर धाम से तभी जाएंगे, जब अक्षय कुमार से डांस करने का संकल्प पूरा होगा.


By - sagar tv news

29-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.