वैष्णो देवी जा रही बस पुल से गिर पड़ी, 10 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत


 

वैष्णो देवी जा रही बस पुल से गिर पड़ी, 10 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत

जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हो सकता है कि चालक को झपकी आ गयी हो। यह ऊंचे फ्लाईओवर जैसी सड़क है जहां से बस गिरी इसलिए हादसे की वजह तेज गति हो सकती है। यह हमारी जांच का हिस्सा है।

जम्मू जिले में मंगलवार को वैष्णो देवी जा रही एक बस के पुल की रेलिंग से टकराने के बाद खाई में गिर जाने के कारण 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 66 अन्य लोग घायल हो गए। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य शशि सूदन ने बताया कि फिलहाल घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी हुई है। अधिकारियों ने बताया कि बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, तभी जम्मू- श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह साढ़े छह से सात बजे के बीच झज्जर कोटली इलाके में यह हादसा हो गया।


जम्मू-कश्मीर के जम्मू जिले में मंगलवार को वैष्णो देवी जा रही एक बस के पुल की रेलिंग से टकराने के बाद खाई में गिर जाने के कारण 10 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 66 अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर यात्री बिहार के लखीसराय से थे और बच्चे के धार्मिक अनुष्ठान के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर जा रहे थे।जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंदन कोहली ने पीटीआई-भाषा को बताया, हादसा झज्जर कोटली इलाके में हुआ जहां पुल से बस खाई में जा गिरी। 10 लोगों की मौत हो गई है।

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि 10 शव बरामद किए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि जबकि गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजे की घोषणा की।

मृतकों की पहचान बिहार के लखीसराय के कैलाश शर्मा (65), पंजाब के अमृतसर की ललिता देवी (30), कृष शर्मा (12) और अरविंद शर्मा, उत्तर प्रदेश की बिमला देवी, फूली देवी, बिहार में लखीसराय की कुंती देवी (50), राजेंद्र (45), पंजाब के अमृतसर के गणेश शर्मा और बिहार की जूली देवी के रूप में हुई है।


By - sagar tv news

31-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.