फेमस मॉडल के साथ हुआ लव जिहाद, यश बनकर तनवीर ने फंसाया प्रेम जाल में


 

 

 

फेमस मॉडल के साथ हुआ लव जिहाद, यश बनकर तनवीर ने फंसाया प्रेम जाल में

मानवी ने वीडियो में कहा है कि वह यश मॉडल संस्थान में मॉडलिंग करती थी। करीब डेढ़ साल काम के दौरान तनवीर ने न सिर्फ प्रताड़ित किया, बल्कि शादी करने का दबाव भी बनाया। संस्थान छोड़ने के बाद वह भागलपुर चली गई। वहां से मॉडलिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई चली गई। वहां वर्सोवा में रहने लगी। लेकिन तनवीर वहां भी पहुंच गया। उसने कहा कि वह धर्म बदलकर उससे शादी कर ले।

इनकार करने पर जान से मारने की कोशिश भी की। इसकी शिकायत वर्सोवा पुलिस स्टेशन में भी की। तनवीर के परिवार के दबाव में समझौता भी की। इसके बावजूद तनवीर प्रताड़ित और ब्लैकमेल कर रहा है। उसने उसकी कुछ तस्वीरों को एडिट कर परिजनों को भी भेज दिया है। शिकायत के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करर ही है।

पीड़िता मानवी राज ने पुलिस में इस बाबत शिकायत भी की है। उसने बताया कि उसने रांची आकर ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट ज्वॉइन की थी। इंस्टीट्यूट का संचालक तनवीर है लेकिन उसने अपना नाम यश बताया था। उसने धोखे में रखकर दोस्ती की। पीड़िता का कहना है कि उसे कुछ दिनों बाद पता चला कि वह यश नहीं बल्कि तनवीर है। तनवीर लगातार शादी का दबाव बनाने लगा।

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाता था। मना करने पर नशे की हालत में उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे और ब्लैकमेल करने लगा। मारपीट करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तनवीर जिसका पूरा नाम तनवीर अख्तर खान है ने अपनी गलती मानी है। उसने यह स्वीकार किया है कि वह मॉडल को परेशान करता था। हालांकि, उसका कहना है कि उसका मानवी को परेशान करने का इरादा नहीं था।


देश में इन दिनों एक के बाद एक लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। हाल ही में दिल्ली में हुई साक्षी हत्याकांड मामले में लव जिहाद का ही एंगल सामने आ रहा है। इन सभी मामलों में प्रेम जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन करवाने का आरोप लगाय जा रहा है। ऐसा ही एक मामला झारखंड की राजधानी रांची से सामने आया है, जहां फेमस मॉडल ने प्यार का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया है।

वहीं, पीड़िता ने आरोपी पर अश्लील वीडियो और तस्वीर शूट करने आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, आरोपी ने पीड़िता के सभी आरोपों को निराधार बताया है।

दरअसल मानवी राज नाम की मॉडल ने अपने यूट्यूब और ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मानवी ने कहा है कि वह तनवीर की हरकतों से परेशान होकर रांची छोड़कर मुंबई आ गई लेकिन उसने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा। तनवीर मुंबई भी पहुंच गया और वहां भी धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव बनाने लगा। आखिरकार परेशान होकर उसने शिकायत दर्ज कराई।

 


By - sagar tv news

31-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.