बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, व्हाट्सएप पर आई दुल्हन की अश्लील तस्वीर


 

बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, व्हाट्सएप पर आई दुल्हन की अश्लील तस्वीर

दो परिवारों की आपसी सहमति के बाद दूल्हा बारातियों के साथ दुल्हन के घर पहुंचा. चारों तरफ हंसी-खुशी का माहौल था. फिर अगवानी की रस्म पूरी हुई, तभी दूल्हे के मोबाइल पर घंटी बजी और दूल्हे को फोन करने वाले युवक ने व्हाट्सएप्प चेक करने को कहा. जब दूल्हे ने व्हाट्सएप्प चेक किया तो उसकी होने वाली पत्नी की एक युवक के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें उसे देखने को मिलीं.

इसके बाद दूल्हे ने शादी से इनकार कर दिया और बारातियों सहित वापस लौट गया. इस घटना के बाद हंसी-खुशी का माहौल गमगीन में तब्दील हो गया. इसी बीच किसी ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को इस मामले की जानकारी दी. पुलिस ने दुल्हन के पिता की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही में जुट गई है. इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है.

शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के एक गांव में दुल्हन के घर पर बारात लेकर आए एक दूल्हे ने शादी करने से इंकार कर दिया और बारात लेकर वापस लौट गया. बताया जा रहा है कि जयमाला कार्यक्रम से पहले दूल्हे के मोबाइल पर किसी ने दुल्हन की अश्लील तस्वीर भेज दी. इसके बाद उसने शादी से साफ मना कर दिया.

बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, व्हाट्सएप पर आई दुल्हन की अश्लील तस्वीर, फिर शादी करने से किया साफ इंकार


By - sagar tv news

31-May-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.