शमशान तक ले जाने नहीं मिला वाहन तो बेटे को चारपाई पर ले जाने मजबूर हुए परिजन


 

 

ट्रेन से कटकर एक युवक ने अपनी जान दे दी, मामला दमोह जिले के पथरिया थाने क्षेत्र का है। हालांकि, यह साफ नहीं हो सका कि उसने सुसाइड की है या फिर उसके साथ हादसा हुआ है। ससुराल में मारपीट होने की वजह से उसे ठेस लगी थी। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि पथरिया के वार्ड क्रमांक 14 में रहने वाले राजेश अहिरवार की पत्नी बिना बताए मायके चली गई थी, वह उसे लेने के लिए अपनी ससुराल बाइक से गया था।

 

जब वह ससुराल पहुंचा तो उसकी पत्नी से  घर वापस चलने की बात को लेकर विवाद हो गया और पत्नी का भाई उसके साथ मारपीट पर करने लगे, राजेश के दोस्त ने उसके छोटे भाई को फोन लगाकर विवाद होने की स्थिति सुनाई और इसके बाद वह वापस अपने घर आ गया। लेकिन मारपीट होने से वह दुखी था। लेकिन दूसरे दिन उसके परिजनों को पुलिस ने सूचना दी कि ट्रेन दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने जब शिनाख्त की तो डेड बॉडी राजेष की निकली।

बताया जा रहा है कि जब डेड बाडी को घर तक पहुंचाने के लिए कोई एंबुलेंस नहीं मिली तो उसकी डेड बॉडी को चारपाई में रखकर घर ले जाया गया। एंबुलेंस उपलब्ध कराने में न तो अधिकारियों ने कोई व्यवस्था की न ही जनप्रतिनिधियों ने। जबकि, इन्हें भी इस संबंध में जानकारी दी गई थी।


By - sagartvnews

01-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.