मां ने नहीं दिया खाना तो नशे में धुत बेटे ने गुस्से में कर दिया ऐसा


 

बुरहानपुर जिले के शाहपुर थानार्गत खामनी गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी 70 साल की बुजुर्ग मां की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि विवाद के समय मां-बेटे दोनों शराब के नशे में थे। बुधवार सुबह महिला के डेड बाडी का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ जिसके बाद उसे परिजन के सुपुर्द किया गया। इस मामले में परिजन विठ्ठल ने बताया कि देर रात कृष्णा और उसकी बुजुर्ग मां जीजा बाई के बीच घर में विवाद हुआ था,

 

इसके बाद बेटे ने मां पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे उसने दम तोड दिया। घटना रात करीब 12 बजे की है। उसने बताया कि आरोपी कृष्णा शराब का आदी है। अक्सर परिवार में मारपीट होती रहती थी। देर रात भी पहले माता पिता के बीच विवाद हुआ फिर कृष्णा और उसकी मां का विवाद हुआ। वही, इस मामले में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि आरोपी को राउंडअप कर लिया गया है। अधिक पूछताछ इसलिए नहीं हो पाई, क्योंकि आरोपी नशे की हालत में था। उसकी मां भी शराब के नशे में थी। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


By - sagartvnews

01-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.