शादी से पहले युवती अपना वजन कम करना चाह रही थी, लेकिन जान से धोना पडा हाथ


 

मध्य प्रदेश के इंदौर में वेट लॉस सर्जरी के दौरान एक युवती को अपनी जान से हाथ धोना पडा। बैंक में काम करने वाली युवती शादी से पहले जीरो फिगर चाहती थी और इसके लिए वह बेरिएट्रिक सर्जरी कराने पहुंची थी। लेकिन यह सर्जरी उसके लिए जानलेवा साबित हुई। दरअसल, भोपाल के अशोका गार्डन की रहने वाली 28 साल की दिव्या शर्मा अपने मोटापे को कम करने के लिए इंदौर के अर्पित नर्सिंग होम में सर्जरी कराने पहुंची थी। लेकिन एक घंटे में ही उसकी जान चली गई।

 

इस मामले की शिकायत करने के लिए उसकी मां और अन्य परिजन कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे। इस मौके पर एडीएम राजेश राठौर ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दिव्या शर्मा के मामा ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर में एक घंटे के अंदर ही दिव्या ने दम तोड दिया था। हालांकि अर्पित नर्सिंग होम ने उनके जमा पैसे सारे वापस कर दिए। साथ ही उन्हें एंबुलेंस से घर पहुंचाने की व्यवस्था भी कर दी थी। बताया जाता है कि वह घर में अकेली कमाने वाली थी। उसने होम लोन ले रखा था। उसकी सैलरी से ही किश्त भरी जाती थी। अब उसके परिवार पर संकट आ गया है। आपको बता दें कि जीरो फिगर के चक्कर में पिछले साल ही कन्नड़ टीवी अभिनेत्री चेतना राज की भी जान जा चुकी थी। उसने वजन कम करने के लिए सर्जरी कराई थी। सर्जरी में कुछ गड़बड़ी हो गई थी।

 
 

By - sagartvnews

01-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.