सुहागरात के समय ही पति-पत्नी की मौत


सुहागरात के समय ही पति-पत्नी की मौत

यूपी के बहराइच में प्रताप और पुष्पा की शादी हुई और सुहागरात के बीच ही दोनों की मौत हो गई। दोनों के शव उनके कमरे में मिले। इस घटना से हर कोई चौंक गया। सुहागरात के दिन ही पति-पत्नी की संदिग्ध मौत के बावजूद परिवार पोस्टमॉर्टम नहीं करना चाहता था। हालांकि पुलिस के अधिकारियों के समझाने के बाद आखिरकार परिवार पोस्टमॉर्टम को तैयार हुआ है। शव पोस्टमॉर्टम हाउस आ गया है, अब पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि जिस स्थान पर शव पड़े हुए थे, वहां वोमेट (उल्टी) भी थी। प्रथम दृष्टया यह फूड प्वाइजनिंग (विषाक्त भोजन) का मामला जान पड़ता है। बहरहाल पोस्टमॉर्टम हो रहा है, रिपोर्ट आने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शादी के बाद सुहागरात के दौरान पति और पत्नी की मौत हो गई। दोनों का शव सुबह उनके कमरे में ही मिला। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। आशंका जताई जा रही है कि उन्हें जहर दिया गया है। बहराइच पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रुवार सुबह जब कमरे से कोई बाहर नहीं निकला तो परिवार के लोग परेशान हो गए। सभी ने मिलकर दरवाजा किसी तरह खोला। यहां कमरे में देखा तो पुष्पा और प्रताप बेसुध पड़े थे। दोनों की मौत का पता चलते ही कोहराम मच गया। लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष के लोगों को सूचना दी। दोनों के परिवार के लोग एकत्रित हुए। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के गोड़हिया नंबर चार निवासी प्रताप (23) की शादी ग्राम गोडहिया नंबर तीन गुल्लनपुरवा गांव निवासी पुष्पा के साथ 30 मई को तय थी। 30 मई को गोडहिया नंबर चार में बारात गई। 31 मई हंसी-खुशी बारात गांव पहुंची। रात में पति और पत्नी अपने गांव पहुंचे। देर रात को नवदंपती ने अपना कमरा बंद कर लिया।

 

 

 


By - sagar tv news

03-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.