हादसे का जिम्मेदार कौन,288 मौतें, 900 घायल,ओडिशा में तीन ट्रेन टकराने की घटना



ओडिशा में तीन ट्रेन टकराईं
288 मौतें, 900 घायल

हादसे का जिम्मेदार कौन,288 मौतें, 900 घायल,ओडिशा में तीन ट्रेन टकराने की घटना


ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 261 हो गई है।, 900 से ज्यादा लोग घायल हैं। और 650 लोग अस्पताल में भर्ती हैं।, यह हादसा बालासोर के बहानगा बाजार स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे हुआ। था, हादसे के 21 घंटे बाद यानी शनिवार की शाम 4 बजे तक रेल मंत्री या रेलवे मिनिस्ट्री की तरफ से हादसे की वजहों पर कुछ नहीं कहा गया।, मंत्री से लेकर अफसर तक ने केवल जांच कराने की बात कही।, इधर सूत्रों ने बताया कि सिग्नल फेल होने की वजह से हादसे हो सकता है,गौरतलब है कि हादसे के एक घंटे बाद बालासोर में एक ट्रेन के पटरी से उतरने की खबर सामने आई थी, इसके बाद दूसरी ट्रेन के डिरेल होने की बात पता चली।, रात करीब 10 बजे साफ हुआ कि दो यात्री गाड़ियां और एक मालगाड़ी आपस में टकराई हैं। शुरुआत में 30 लोगों की जान जाने की जानकारी सामने थी, लेकिन देर रात यह आंकड़ा 200 के पार पहुंच गया।, वही, रेलवे अधिकारियों ने बताया कि बहानगा बाजार स्टेशन की आउटर लाइन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी।, हावड़ा से चेन्नई जा रही कोरोमंडल एक्सप्रेस यहां डिरेल होकर मालगाड़ी से टकरा गई।, एक्सप्रेस का इंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया और बोगियां तीसरे ट्रैक पर जा गिरीं। कुछ देर बाद तीसरे ट्रैक पर आ रही हावड़ा-बेंगलुरु दुरंतो ने कोरोमंडल एक्सप्रेस की बोगियों को टक्कर मार दी।, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार शाम करीब 4 बजे घटनास्थल पहुंचे। और वे अस्पताल में घायलों से मिलें, बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर फंसे 200 पैसेंजर्स को खाना और राहत सामग्री देकर भेजा गया। है, साथ ही 20 से ज्यादा फायर सर्विस और रेस्क्यू टीमें सहित 1200 बचाव कर्मी मौजूद हैं।, इसके साथ ही 115 एंबुलेस, 50 बसें और 45 मोबाइल हेल्थ यूनिट्स तैनात की गई हैं।, सेना की पूर्वी कमान से चिकित्सा और इंजीनियरिंग टीमों को एंबुलेंस और मेडिकल एड के साथ बालासोर में तैनात किया गया है।,


By - sagar tv news

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.