मनपसंद गाना न बजाने पर बार कर्मचारी पर हमले के तीन आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस


 

 

 

रतलाम जिले के बार में हंगामा और कर्मचारी पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार कर लिया और इन आरोपियों का जुलूस निकालकर कोर्ट तक ले गई, इन आरोपियों के केवल इस वजह से हमला किया था, क्योंकि बार में उनकी पसंद का गाना नहीं बजाया गया था, बताया जा रहा है

 

कि बायपास स्थित फाइव एलिमेंट बार में गुरुवार की रात को बदमाश सौरभ बरगुंडा अपने दो साथी देव सिसोदिया और आदर्श उर्फ आडी पुरवामा के साथ पहुंचा था। बार में पसंदीदा गाना नहीं सुनने को मिला तो सौरभ ने जमकर हंगामा किया और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर एक कर्मचारी के सीने में चाकू घोंप दिया। था, जिसके बाद बदमाश मौके से भाग गए।,

 

घायल कर्मचारी को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।, स्टेशन रोड पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।, इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश रतलाम से देवास के पास किसी गांव में छिपे हुए हैं। सूचना पर स्टेशन रोड पुलिस का दल बदमाशों को पकड़ने के लिए रवाना हुआ।, पुलिस ने बीती रात बदमाशों को धर दबोचा और रतलाम ले आई।, तीनों बदमाशों को पैदल ही थाने से न्यायालय तक ले जाया गया।, पुलिस ने आरोपियों को पैदल ले जाने का कारण वाहन खराब होना बताया, इन सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया है।,


By - sagartvnews

06-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.