तेज रफ्तार पिकअप ने 6 साल के मासूम को रौंदा, हुई मौत, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार


तेज रफ्तार पिकअप ने 6 साल के मासूम को रौंदा, हुई मौत, ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार

वीडियो में देखा जा सकता है कि पिकअप ने पहले अगले पहिए से बच्चे को कुचला, इसके बाद पिछला पहिया मासूम के ऊपर चढ़ गया. आस पास मौजूद लोग बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां से चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया. मेरठ हायर सेंटर ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई.

 

तेज रफ्तार पिकअप ने 6 साल के मासूम को रौंद डाला. रविवार रात अमरोहा जिले के थाना सैदनगली क्षेत्र के कस्बा उझारी में तिराहा क्रॉस करते समय पीछे से तेज रफ्तार पिकअप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई. वहीं ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. इस घटना का दिल दहला देने वाला वीडियो भी सामने आया है.


उधर, हादसे के बाद आरोपी ड्राइवर, गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया. आज सुबह परिजनों ने बच्चे को दफना दिया. सबसे बड़े बेटे की मौत के बाद से मां बेसुध है. वीडियो में देखा जा सकता है कि 6 साल का साद अपने दोस्त के साथ दौड़कर रोड को क्रॉस करने की कोशिश करता है, लेकिन वह मार्ग पार नहीं कर पाता. तभी मोड़ के पास पीछे से एक पिकअप रौंद डाला.

 


By - sagar tv news

06-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.