BJP सांसद ने कमल के फूल को दे डाली श्रद्धांजलि, कमल के फूल के फोटो पर माला डालकर बरसाए फूल....


 

 

भाजपा नेताओं ने दिवंगत नेताओं के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिन्ह कमल के फूल की फोटो पर भी फूलमाला डालकर श्रद्धांजलि दे डाली. यह दिलचस्प मामला मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से सामने आया है, बताया जा रहा है कि मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें षामिल होने के लिए हरियाणा के सिरसा से लोकसभा सांसद सुनीता दुग्गल और राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार पहुंची थी,

 

यहां पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई और पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की फोटो पर माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाना थी, लेकिन इस दौरान नेताओं ने इनकी फोटो के साथ-साथ कमल के फूल पर भी माला चढ़ा कर श्रद्धांजलि दे दी, जब वहा। मौजूद पत्रकारों ने इस गलती पर पदाधिकारियों का ध्यान आकर्सित कराया तो, उन्होंने आनन-फानन में कमल के फूल की फोटो से मालाएं हटा ली, इस घटना के बाद अब कांग्रेस ने भी तंज कसना शुरू कर दिया है. साथ ही सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है.


By - sagartvnews

08-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.