साली की हुई जीजा से शादी… नई दुल्हन ने 10 दिन में ही दिया बेटी को जन्म…


 

 

 

कानपुर देहात के एक गांव में विवाह कर आई विवाहिता ने 10 दिन बाद ही बेटी को जन्म दिया. इससे ससुरालीजन भौचक्के रह गए. इसके बाद नई दुल्हन पूछताछ की तो नवविवाहिता ने दो युवकों पर दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने की बात कही. पीड़िता की तहरीर पर रूरा पुलिस ने दो आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है. वहीं ससुरालियों ने अपनाने से इन्कार कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक रूरा की एक युवती की बड़ी बहन की मौत हो गई थी. इस पर युवती का विवाह घर वालों ने उसके ही जीजा के साथ तय कर दिया था. 25 मई को विवाह हुआ था. इसके बाद रविवार को चौथी पर वह ससुराल पहुंची तो पेट में दर्द होने पर घर वाले उसे अकबरपुर के एक अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां पता चला कि वह सात माह की गर्भवती है.

साली की हुई जीजा से शादी… नई दुल्हन ने 10 दिन में ही दिया बेटी को जन्म…


इससे ससुरालियों के होश उड़ गए. आपरेशन हुआ और बेटी ने जन्म दिया जिसकी मौत होने की बात घर वालों ने बताई. ससुरालियों ने पूछताछ शुरू की तो युवती ने बताया कि गांव का नलकूप संचालक अरूण पाल व उसके साथी विनय उर्फ रिंकू ने दुष्कर्म किया था. उन्होंने धमकाया था कि किसी से कहा तो पूरे परिवार को जान से मार देगा

इससे उसने भयभीत होकर घटना नहीं बताई. गर्भवती होने पर भी बात को छिपाए रखा. वहीं सच्चाई जानने के बाद ससुरालियों ने युवती को अपनाने से इन्कार कर दिया. दोनों पक्षों में बातचीत कर हल निकालने का प्रयास चल रहा है.


By - sagar tv news

08-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.