बोरवेल में गिरी सृष्टि को बचाने जद्दोजहद जारी, मशीन के कंपन से नीचे धंस रही मासूम


बोरवेल में गिरी सृष्टि को बचाने जद्दोजहद जारी, मशीन के कंपन से नीचे धंस रही मासूम


मध्य प्रदेश के सीहोर में बोरवेल में गिरी सृष्टि कुशवाहा को बचाने की जद्दोजहद जारी है। अब तक करीब 27 फीट तक गड्ढा गोदा जा चुका हैं। सृष्टि को बचाने के लिए रेस्क्यू टीम अब कन्वेंशनल मेथर्ड अपना रही है। बाय हुक के जरिए बचाने की कोशिश की जा रही है। रेस्क्यू टीम बच्ची की कैमरे से मॉनिटर कर रही है। पथरीली जमीन होने के चलते खुदाई में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

मासूम बच्ची करीब 18 घंटे से बोरवेल में फंसी है। 32 फीट तक पैरलल गड्ढा खोदा जाना है। 32 फीट गड्ढा खोदने के बाद करीब 5 फीट की सुरंग बनाई जाएगी। सुरंग के जरिए सृष्टि के पास पहुंचा जाएगा। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू के दौरान सृष्टि और नीचे खिसकी गई। 30 फीट से खिसककर 40 फीट पर जा फंसी है। लोहे की रॉड डाल हुक के जरिये बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

प्रभारी कलेक्टर आशीष तिवारी ने बताया कि खुदाई के वाइब्रेशन से बच्ची और नीचे धंस रही है। जैसे जैसे खुदाई चल रही है, बच्ची नीचे धंस रही है। बच्ची पहले 30 फीट की गहराई पर थी, अब वह 50 फीट नीचे चली गई है। कल रात से ही मूवमेंट नहीं दिख रहा है। फिलहाल खुदाई का काम बंद कर दिया गया है।

बता दें कि सीहोर जिले के मुंगावली गांव में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे ढाई साल की मासूम सृष्टि खुले बोरवेल में गिर गई थी। इस मामले की सूचना मिलने के बाद प्रशासन और रेस्क्यू टीम घटना स्थल पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं। सीहोर कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला प्रशासन को हर संभव कोशिश कर बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। फिलहाल रेस्क्यू अभियान जारी है।

 


By - sagar tv news

08-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.