शादी के समारोह से लौट रही मिनीबस दुर्घटनाग्रस्त, 9 बच्चे और 12 महिलाएं सहित 25 लोगों की मौत


 

शादी के समारोह से लौट रही मिनीबस दुर्घटनाग्रस्त, 9 बच्चे और 12 महिलाएं सहित 25 लोगों की मौत


अफगानिस्तान में बड़ा सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई। इनमें 9 बच्चे और 12 महिलाएं भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार उत्तरी अफगानिस्तान में एक मिनीबस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 25 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सर-ए-पुल प्रांत के उबड़-खाबड़ सड़कों वाले एक पहाड़ी इलाके में उस समय हुआ, जब मिनीबस में सवार लोग एक शादी के समारोह से लौट रहे थे। वे सैय्यद जिले के एक हिस्से से दूसरे हिस्से की यात्रा कर रहे थे। स्थानीय पुलिस कमांडर के प्रवक्ता दीन मोहम्मद नजारी ने हादसे के लिए मिनीबस चालक को दोषी ठहराया है।

उन्होंने कहा कि चालक की लापरवाही से वाहन गहरे गड्ढे में गिर गया। उन्होंने यह नहीं बताया कि कोई यात्री जीवित बचा है या नहीं। बता दें कि अफगानिस्तान में सड़कों की खराब स्थिति और राजमार्गों पर चालकों की लापरवाही के कारण यहां ऐसी सड़क दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं।


By - sagar tv news

08-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.