सोने से इतने समय पहले बंद कर देना चाहिए मोबाइल का इस्तेमाल


सोने से इतने समय पहले बंद कर देना चाहिए मोबाइल का इस्तेमाल

मनोचिकित्सक डा. अपूर्वा तिवारी ने बताया कि आजकल सोने के पहले बच्चे और युवा मोबाइल का लंबे समय तक उपयोग करते हैं, जिसके कारण भी नींद नहीं आती है। इसलिए मोबाइल का उपयोग सोने के एक घंटे पहले बंद कर देना चाहिए। इसलिए यदि बेहतर नींद चाहते हैं तो स्क्रीन टाइम कम कर दें। कई लोगों की रात में चाय-काफी पीने की आदत होती है, जो नींद उड़ा देती है।

बदलती जीवनशैली (Lifestyle) के कारण कई लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती है। इसके कारण अगला दिन भी अच्छा नहीं जाता है। नींद (Sleep) न आने का बड़ा कारण मस्तिष्क का भ्रमित होना है। इसके अलावा बिस्तर पर सोने के अलावा वहीं बैठकर खाना खाना, वहीं बैठकर मोबाइल (Mobile) चलाना आदि चीजें लोग करने लगे हैं। इसके कारण भी समय पर नींद नहीं आ पाती है।

कई लोग देर रात तक भोजन नहीं करते हैं, इसके कारण भी नींद समय पर नहीं आती है। यदि समय पर भोजन करेंगे तो भी इससे नींद समय पर आती है। सबसे ज्यादा यह समस्या युवा वर्ग को आती है। पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है।


सभी लोगों को किसी न किसी प्रकार का तनाव होता है। तनाव के कारण भी देर रात तक नींद नहीं आती है। यदि किसी को ऐसी परेशानियां हो रही है तो वह विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं। नींद नहीं आने की समस्या है तो इसमें योग और मेडिटेशन भी काफी मददगार होता है। सोने से पहले 10 मिनट प्राणायाम और ध्यान करने से गहरी नींद आती है।

 

 


By - sagar tv news

08-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.