क्या आपको भी है खाली समय में बेवजह पैर हिलाने की आदत ? तो आज ही सुधार लें


क्या आपको भी है खाली समय में बेवजह पैर हिलाने की आदत ? तो आज ही सुधार लें


पैर हिलाने (leg shake) की इस आदत से लक्ष्मी माता नाराज हो सकती हैं. जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. साथ ही इस आदत से कुंडली में चंद्रमा की स्थिति खराब हो सकती है जिसके कारण जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है. इस आदत के कारण बिना वजह जीवन में तनाव बना रहता है और किसी भी चीज में शांति नहीं मिलती. साथ ही घर में कोई ना कोई बीमार रहता है, जिसकी वजह से बेवजह की भागदौड़ बनी रहती है.


आपने कई बार देखा होगा कि घर के बड़े-बुजुर्ग बैठे-बैठे पैर हिलाने के लिए मना करते हैं. पैर हिलाने की इस आदत को वास्तु की दृष्टि से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी सही नहीं माना गया. इस आदत को आज ही सुधार लें वरना आपको जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. आज हम आपको बताएंगे कि बैठे-बैठे पैर हिलाने (leg shake) के क्या नुकसान हो सकते हैं.

पूजा के समय अगर, कोई व्यक्ति पैर हिलाता है तो उसे पूजा का पूरा फल प्राप्त नहीं होता. ऐसा करने से इष्ट देव नाराज होते हैं. इस आदत के कारण व्यक्ति के निजी और व्यावसायिक जीवन में समस्याएं आने लगती हैं. परिवार में बेवजह का कलेश बना रहता है. इसलिए आज ही इस आदत को छोड़ने का प्रयास करें.


विज्ञान ने माना है कि बैठते या लेटते समय पैर हिलाने से कई तरह की बीमारियां इंसान को घेर लेती हैं. इससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना बढ़ जाती है. अधिकत्तर ये आदत उन लोगों में देखी जाती है जो पूरी नींद नहीं लेते.


खाना खाते समय तो पैर बिलकुल नहीं हिलाना चाहिए. ऐसा करने से अन्न देवता का अपमान होता है. जिस कारण घर में धन धान्य की कमी भी हो सकती है. खाना खाते समय पैर हिलाने से इसका नकारात्मक प्रभाव परिवार के अन्य सदस्यों पर भी पड़ता है.

 


By - sagar tv news

08-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.