56 साल के शख्स ने 32 साल की महिला पार्टनर की गला रेतकर की हत्या, लिव-इन रिलेशनशिप का वीभत्स अंत ,फिर टुकड़े-टुकड़े कर कुकर में पकाया…


 


आरोपी मनोज साहनी ने 3-4 दिन पहले अपनी लिव इन पार्टनर सरस्वती वैद्य की हत्या कर दी थी, और उसके बाद उसने पेड़ काटने वाले कटर से उसके टुकड़े-टुकड़े कर डाला. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने महिला के शरीर के टुकड़ों को प्रेशर कुकर में उबाला और बाद में उन्हें ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक की थैलियों में भर दिया था. पुलिस ने घटनास्थल से महिला के शरीर के 12-13 टुकड़े बरामद किए गए हैं.


लिव-इन रिलेशनशिप (Live-in Relationship) में महिला पार्टनर के दिल दहलाने वाली मौत का एक और मामला महाराष्ट्र से सामने आया है. ठाणे में मीरा भयंदर में एक 56 साल के शख्स ने 32 साल की महिला लिव इन पार्टनर की गला रेतकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने लाश के टुकड़े-टुकड़े कर कुकर में पकाकर ठिकाने लगाने के लिए प्लास्टिक की थैलियों में भर दिया था.

डीसीपी, मुंबई पुलिस जयंत बजबाले ने बताया कि गीता आकाशदीप सोसाइटी से सूचना मिली थी कि एक घर से बदबू आ रही है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खोला तो एक शव मिला, जिसके टुकड़े किए गए हैं. यहां एक युगल लिव-इन रिलेशन में रहते थे. प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला की हत्या करके उसके टुकड़े किए गए हैं. जांच जारी है.

 


By - sagar tv news

08-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.