विवादों में आया मरीन ड्राइव, भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप


विवादों में आया मरीन ड्राइव, भाजपा ने लगाए गंभीर आरोप


शहर में केलो नदी के किनारे नगर निगम द्वारा निर्मित नया मरीन ड्राइव विवादों में है। नगर निगम ने साढ़े तीन किमी की सड़क निर्माण के लिए 3 करोड़ का टेंडर जारी किया था। नियमानुसार एजेंसी को मरीन ड्राइव में सड़क निर्माण के साथ-साथ एक ओर पाथ वे का निर्माण करना था। एजेंसी ने रोड का निर्माण तो कर दिया, लेकिन पाथ वे का निर्माण ही नहीं किया। खास बात ये है कि निगम की ओर से पूरी राशि का भुगतान भी कर दिया गया। ऐसे में भाजपा भ्रष्टाचार और गड़बडी का आरोप लगा रही है।

भाजपा का कहना है कि एक ही सड़क के निर्माण के लिए दो-दो बार टेंडर कैसे किया जा सकता है। अगर एजेंसी ने पाथ वे निर्माण नहीं किया है तो निर्माण उसी एजेंसी से कराया जाना चाहिए, लेकिन नगर निगम पाथ वे निर्माण के लिए फिर से नया टेंडर जारी कर रहा है। ऐसे में इसमें भ्रष्टाचार की बू आ रही है। भाजपा ठेका एजेंसी से राशि की रिकवरी की मांग भी कर रही है। इधऱ मामले में मेयर सफाई दे रही हैं।

मेयर का कहना है कि पूर्व के टेंडर में सिर्फ सडक निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था। पाथ वे का निर्माण किसी कारणवश नहीं हो पाया था। इसके लिए नए सिरे से टेंडर जारी किया जा रहा है। निर्माण में कहीं कोई गडबडी नहीं है। भाजपा को अगर किसी तरह का शक है तो वो निर्माण की फाइल देख सकती है।

नगर निगम ने केलो नदी के किनारे मरीन ड्राइव को नए सिरे से बनाने की योजना बनाई थी। इसके लिए 3 करोड़ का टेंडर जारी किया था। योजना के तहत एजेंसी को सड़क निर्माण के साथ साथ पांच फीट चौड़ा पाथ वे का निर्माण भी सड़क के साथ साथ करना था, लेकिन एजेंसी ने सड़क निर्माण कर ही काम की इतिश्री कर ली। हद तो तब हो गई जब निगम ने पूरी राशि का भुगतान भी कर दिया। विपक्ष ने जब हो हल्ला मचाया तो निगम अब फिर से पाथ वे निर्माण के लिए नया टेंडर जारी कर रहा है। इसे लेकर भाजपा सवाल उठा रही है।

 


By - sagar tv news

08-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.