बच्चों को बहला फुसलाकर ले गया युवक कान से सोने की बाली निकाल रफूचक्कर, घटना CCTV में कैद


 

 

मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र में एक अलग तरह से चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारा मोहल्ले की रहने वाली एक महिला के घर में सामने एक अज्ञात व्यक्ति खड़ा था। जब महिला ने उससे पूछा कि क्यों खड़े हो तो उसने कहा कि मेरी मशीन को आप कुछ समय के लिए अपने घर पर रख लो।

 

जब महिला ने उस व्यक्ति से मशीन अपने घर में न रखने की बात कही। तो उससे कहा कि वह आपके पति को जानता है और उसने मुझसे नंबर लेकर उसके पति को फोन लगा दिया। उसके पति ने समझा कि कोई व्यक्ति परिचित ही होगा, तो उन्होंने कहा कुछ देर के लिए मशीन रख लेने दो। इसी दौरान उस व्यक्ति ने मेरे 2 बच्चों से कहा कि थोड़ी दूर मेरे साथ चलो, मेरी मशीन उठवा लो। वह बच्चों को जबरदस्ती मशीन उठवाने के नाम से ले गया, उसके बाद मुरैना रोड पर जाकर उसने बच्ची के कान में पहनी सोने की बाली उतरवाकर दोनों बच्चों को भगा दिया। इसके बाद महिला ने पुलिस थाने में शिकायत कर उस  व्यक्ति को पकड़ने की मांग की है।

 
 

By - sagartvnews

09-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.