चलती बस में लगी भीषण आग, बस जलकर हुई खाक यात्रियों ने कूदकर बचाई जान


 

 

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में चलती यात्री बस में भीषण आग लग गई। जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में यात्री बस से नीचे उतरे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई। मामला क्षिप्रा थांर्नागत अर्जुन बड़ौद गांव का है। बताया जा रहा है

 

कि शिव शक्ति ट्रेवल्स की बस इंदौर से सारंगपुर जा रही थी। इसी दौरान अर्जुन बड़ौद गांव में अचानक बस से धुंआ निकलने लगा। जिसे देखकर यात्रियों में दहषत फैल गई और सभी यात्री, बस स्टाफ समय रहते ही नीचे उतर गए। कुछ देर बाद आग ने बस पूरी तरह अपने चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि बदलों में काले धुएं के गुब्बारे छा गए। मौके पर पहुंची दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, बताया जा रहा कि हादसे के वक्त बस में 10 यात्री सवार थे। जो कि सुरक्षित है। हालांकि बस में आग किस कारण से बस में लगी उसका पता नहीं चल पाया है


By - sagartvnews

10-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.