मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, लोगों को गर्मी से मिलने वाली है राहत, प्रदेश में 13 जून तक भारी बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, लोगों को गर्मी से मिलने वाली है राहत, प्रदेश में 13 जून तक भारी बारिश की चेतावनी

IMD Issues Heavy Rain warning till 13 June अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान सोनारपुर निवासी काजोल नस्कर (45) और दक्षिण 24 परगना में तरदाहा के पलानी मंडल (35) के रूप में हुई है। मौसम कार्यालय ने राज्य के उप-हिमालयी जिलों में मानसून से पहले की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों- दार्जिलिंग, कलिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार एवं अलीपुरद्वार और सिक्किम में 10 जून तक भारी बारिश और उसके बाद 13 जून तक बहुत भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है। इन जिलों में शुक्रवार को रुक-रुक कर बारिश हुई। इसके अलावा कहीं-कहीं भारी बारिश हुई। मौसम कार्यालय ने बताया कि 13 जून तक गांगेय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बरकरार रहेगी।


दक्षिण-पश्चिम मानसून के दो दिनों के भीतर सभी पूर्वोत्तर राज्यों और पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम की ओर बढ़ने की संभावना है। उसने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून आने के कारण मणिपुर, नगालैंड, मेघालय एवं मिजोरम में अगले तीन दिन में और असम एवं अरुणाचल प्रदेश में अगले पांच दिन में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।


पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी जिलों में दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने की संभावना के कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि हालांकि राज्य के दक्षिणी जिलों में लोग संभवत: 13 जून तक भीषण गर्मी से जूझते रहेंगे। बहरहाल, कोलकाता और इसके आसपास के जिलों में शुक्रवार दोपहर को बारिश के कारण गर्मी से थोड़ी राहत मिली। बारिश के दौरान बिजली गिरने से कोलकाता में दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

 


By - sagar tv news

10-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.