सास ने जेठ से संबंध बनाने की दी सलाह, सुहागरात में मैंने उनको टच किया तो बोले- मैं इस लायक नहीं…


सास ने जेठ से संबंध बनाने की दी सलाह, सुहागरात में मैंने उनको टच किया तो बोले- मैं इस लायक नहीं…

शादी तय होने से पहले उसे बताया गया था कि दूल्हा और उसका भाई दोनों इंजीनियर हैं। जब विदा होकर ससुराल पहुंची तो सुहागरात में पति बहाना बनाकर कमरे के बाहर ही सो गया। कई दिनों तक वो ऐसा ही करता रहा, इस पर उसने जानकारी की तो पता चला कि वो किन्नर है। ये बात छुपाकर उसके बहनोई, भाई और मां ने शादी कराई थी।

युवती का कहना है, मैं ससुराल में 15 दिन रुकी, जब पता चला कि पति किन्नर है तो मैंने बात करने की कोशिश की, मैंने उनको टच किया तो उन्होंने कहा कि हम इस लायक नहीं हैं। युवती का कहना है कि जब उसने इस संबंध में सास से शिकायत की तो उसने अपने बड़े बेटे के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। साथ ही पति, जेठ और बहनोई को लेकर कमरे में गई।

इस पूरे मामले में एएसपी ने बताया कि युवती ने पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी पर प्रताड़ित करने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में प्रार्थना पत्र दिया है, जिसकी जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


यूपी के हरदोई जिले से शादी से जुड़ा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, शादी के बाद ससुराल पहुंची युवती को उस समय झटका लगा जब उसे पता चला कि पति किन्नर है। इतना ही नहीं उसका आरोप है कि सास ने उसे जेठ के साथ संबंध बनाने के लिए कहा। किसी तरह से उसने अपने परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन उसे मायके ले गए।

बता दें कि यह सच्ची घटना हरदोई शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की है, यहां रहने वाली एक युवती पुलिस के पास पहुंची और उसने तहरीर दी, जिसमें उसने गंभीर आरोप लगाए। युवती का कहना है कि 10 फरवरी 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी शाहजहांपुर निवासी लड़के से हुई थी।

 


By - sagar tv news

10-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.