पहले गर्भपात कराया, फिर की हत्या, शादीशुदा पुजारी ने मंदिर के पीछे गाड़ दिया गर्लफ्रेंड का dead body


पहले गर्भपात कराया, फिर की हत्या, शादीशुदा पुजारी ने मंदिर के पीछे गाड़ दिया गर्लफ्रेंड का dead body

हैदराबाद में शमशाबाद के पास नारकुड़ा गांव का है. हत्या के खुलासे के बाद अप्सरा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि अप्सरा गर्भवती थी. साई कृष्णा ने उसका गर्भपात भी करा दिया था. परिजनों के मुताबिक अप्सरा पुजारी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी. इसी वजह से साई कृष्णा ने साजिश रचकर उसकी हत्या कर दी.

 

हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पुजारी ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसका शव मंदिर के पीछे गाड़ दिया. बताया जा रहा है कि साई कृष्णा नाम का पुजारी और अप्सरा नाम की लड़की एक दूसरे से प्यार करते थे. बड़ी बात यह है कि पुजारी साई कृष्णा शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है.


पुजारी के रूप में काम करने वाला साई कृष्णा शरूरनगर इलाके में रहता था. पुलिस ने बताया कि नारकुड़ा गांव की रहने वाली 30 साल की अप्सरा एक निजी कंपनी में काम करती थी. वह शरूरनगर इलाके में बंगारू मैसम्मा मंदिर में पुजारी के रूप में काम करने वाला 36 साल का सूर्या साई कृष्णा बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर का काम भी करता है.

पुलिस ने बताया कि अप्सरा साई कृष्णा के साथ सुलतानपल्ली की एक गोशाला गई और वहां कृष्णा ने उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद साई कृष्णा ने अप्सरा के शव को मंदिर के पीछे गाड़ दिया. दिलचस्प बात यह है कि हत्यारा साई कृष्णा ने खुद ही पुलिस स्टेशन जाकर अप्सरा की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई.


इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और साई कृष्णा से पूछताछ करने पर उसने पुलिस के सामने हत्या का जुर्म कबूल लिया. अब हैदाराबाद पुलिस ने मिसिंग मामले को मर्डर मामले में बदल कर जांच शुरू कर दी है.

 


By - sagar tv news

10-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- 4 हजार करोड़ की बीना-कटनी तीसरी रेल लाइन तैयार, सागर दमोह की बदलेगी तस्वीर | SAGAR TV NEWS |
by sagarttvnews, 25-Apr-2026
सागर- बीना विधायक, दल-बदल केस में हाईकोर्ट का बड़ा संकेत, पहले स्पीकर तय करेंगे किस्मत SAGAR TV NEWS
by sagarttvnews, 21-Apr-2026
MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.