कंपनी के ठेकेदार और उसके गुर्गो ने युवक को रस्सी से बांधकर जीप से घसीटा, पीड़ित पहुंचे एसपी ऑफिस, अवैध शराब बेचने के आरोप में पिटाई


कंपनी के ठेकेदार और उसके गुर्गो ने युवक को रस्सी से बांधकर जीप से घसीटा, पीड़ित पहुंचे एसपी ऑफिस, अवैध शराब बेचने के आरोप में पिटाई
शेरपुरा इलाके में पुलिस और आबकारी की सख्ती के बावजूद धड़ल्ले से अवैध शराब का विक्रय जारी है। यहां अवैध शराब बेचते युवक भी कैमरे में कैद हो चुके है। बावजूद यहां सख्ती से कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते आए दिन ऐसी विवाद की स्थिति बनती है।

 

इधर परिवार के सदस्यों का आरोप है कि शराब कंपनी के ठेकेदार उदल और महेश त्रिपाठी खुद अवैध रूप से शराब बेचते हैं और उन पर अवैध शराब बेचने का झूठा आरोप लगा रहे हैं। परिजनों ने बताया कि उनके लड़के के साथ मारपीट से पहले भी चार लोगों के साथ ठेकेदार ने मारपीट की है। परिजनों के मुताबिक युवक की बेहरमी से पिटाई करने के बाद जीप से बांधकर घसीटा गया है, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है।

इधर घटना के बाद आक्रोशित लोग परिवार सहित एसपी कार्यालय पहुंचे जहां लिखित शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। एसपी से की गई शिकायत में यह भी कहा गया कि सिविल लाइन थाना टीआई उनकी सुनवाई नहीं करते हैं, जिससे शराब ठेकेदारों के हौसले और ज्यादा बढ़ गए। एसपी ने इस पूरे मामले में जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने और मारपीट करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।


विदिशा में अवैध शराब बेचने के आरोप में एक युवक की शराब कंपनी के ठेकेदार और उसके सहयोगियों ने जमकर पिटाई कर दी। ना केवल पिटाई की, बल्कि युवक को रस्सी से बांधकर जीप से घसीटा भी है। इस घटना के बाद इलाके में गहमा-गहमी का माहौल रहा। मामला शेरपुरा इलाके का बताया जा रहा है।

 


By - sagar tv news

10-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.