नहाने गए 3 बच्चो में दो परिवारों के चिराग बुझे देखिये क्या है पूरी खबर


 

 

घर से बिना बताए नहाने के लिए गए 3 बच्चों में दो घर के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए घटना सागर जिले की खुरई थाना क्षेत्र की है जहां पर दुखद घटना होने के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है. इन तीनों बच्चों की उम्र 8 से 10 साल है. घटना आसोली घाट गांव की है. जहां 3 मासूम छोटी तलैया में समा गए.


बताया जा रहा है कि असोली घाट गांव के पास करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर खेत में बनी छोटी तलैया में नहाने गए थे। नहाते समय गहराई में जाने की वजह से उसी में चले गए. वहीं से निकल रही एक बच्ची ने जब इनके लिए देखा तो उसने इनके घर वालों को जाकर सूचना दी। इसके बाद गांव वाले पहुंचे और ग्रामीणों ने तीनों बच्चों को निकाला और अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटना के बाद एसडीएम मनोज कुमार चौरसिया, नायब तहसीलदार दिनेश चंदेल, देहात थाना प्रभारी नितिन पाल, शहरी पुलिस मौके पर अस्पताल पहुंची।

 

जानकारी के मुताबिक 8 साल का रोहन चढ़ार जो अपनी पांच बहनों में एक भाई था। वह कई जगहों पर मन्नत के बाद हुआ था। वह पांच बहनों में सबसे छोटा था।उसी के खेत में छोटी तलैया बनी हुई थी।इस घटना में मूडरा निवासी 8 वर्षीय आदर्श उर्फ थानसिंह अहिरवाr अपने मामा के आया हुआ था। तो वहीं 10 वर्षीय विकेश चढ़ार निवासी आसोली घाट जो गांव में ही पांचवी कक्षा में पढ़ता है। वह भी अपने दो भाईयों और दो बहनों में सबसे छोटा था


By - sagartvnews

12-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.