महिला जनपद अध्यक्ष ने सदस्य से खुद की जान को बताया खतरा



महिला जनपद अध्यक्ष ने सदस्य से खुद की जान को बताया खतरा

इसी से परेशान होकर जनपद अध्यक्ष आरती पटेल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। वहीं पुलिस अधीक्षक ने जनपद अध्यक्ष के आवेदन पर जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में ऋषि राज पटेल का कहना है कि मेरे खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है। मामले में कोई सच्चाई नहीं है। बहरहाल जांच के बाद ही यह तय होगा की आखिर मामले में सच्चाई क्या है।

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव जनपद की महिला अध्यक्ष ने खुद की जान को खतरा बताते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा की मांग की है। बीतों दिनों ने कलेक्टर ने ऋषि राज पटेल को जनपद की सदस्यता से निष्कासित कर दिया था। इससे गुस्साए ऋषि राज ने जनपद अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी दी थी।

 

जिले के गोटेगांव जनपद की अध्यक्ष आरती पटेल अपनी सुरक्षा को लेकर बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। जनपद अध्यक्ष की माने तों उन्होंने गोटेगांव जनपद के सदस्य ऋषि राज पटेल पर कई आपराधिक मामले चलने को लेकर उनके निष्कासन की मांग कलेक्टर से की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने ऋषि राज पटेल को जनपद की सदस्यता से निष्कासित करने की कार्रवाई कर दी थी। इसी से बौखलाकर ऋषि राज पटेल ने सोशल मीडिया के जरिए जनपद अध्यक्ष और उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी थी।


By - sagar tv news

15-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.