लोगों को झांसे में लेने के लिए लड़कियों से करवाता था फोन, किराए के बैंक अकाउंट पर डलवाता था पैसा


 

लोगों को झांसे में लेने के लिए लड़कियों से करवाता था फोन, किराए के बैंक अकाउंट पर डलवाता था पैसा


भागलपुर जिले के फरियादी और राजस्थान जिले के एक फरियादी द्वारा शिकायत दर्ज कराई थी कि इंदौर स्थित एक कॉल सेंटर से कॉल कर हर्बल प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी के नाम पर उनके साथ लाखों रुपए की ठगी की गई है। शिकायत के बाद पुलिस ने छापामार कार्रवाई की तो वहां पर कई युवतियां मिलीं। इनका मुख्य सरगना गणेश को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सरगना गणेश ने क्राइम ब्रांच को बताया कि उसने स्वास्तिक हर्बल, श्री आरोग्य संस्था व सहयोग आरोग्य संस्था के नाम से अलग-अलग फर्जी कंपनियां बनाई थी जो कि सिर्फ कागजों में थी। इसका कोई अस्तित्व नहीं था। गणेश इतना शातिर था कि वह जिस कंपनी के नाम से लोगों से ठगी करता था। कुछ दिनों में उस कंपनी का नाम वह वेबसाइट से हटा देता था।

आरोपी गणेश ने बताया कि वह अपनी फर्जी कंपनियां खोलने के लिए ऐसे व्यक्तियों की तलाश करता था, जो बेरोजगार हो और उनके नाम से एक बैंक खाता और उन्हीं के नाम से कुछ सिम लेता था, जिस व्यक्ति का बैंक खाता होता था उसे वह हर महीने ₹5000 देता था और जब कंपनी बंद हो जाती थी तो संबंधित व्यक्ति को रुपए नहीं देता था।


इंदौर में क्राइम ब्रांच ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है जो कि हर्बल प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर लोगों से ठगी करता था और उसके बाद अपनी कंपनी का नाम बदलकर अन्य कंपनी खोल लेता था। शिकायत मिलने के बाद जब आरोपी के बारे में क्राइम ब्रांच ने जानकारी जुटाई तो इंदौर के कॉल सेंटर पर छापा मारा, जहां पर 7 से 8 लड़कियां देश के अन्य जिलों में फोन कर इस हर्बल प्रोडक्ट की फ्रेंचाइजी के नाम पर लोगों को झांसा दे रही थीं।

क्राइम ब्रांच ने बताया कि लगभग 2 वर्षों से आरोपी इंदौर के अलग-अलग जगह पर फ्लैट किराए से लेकर इस फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से ठगी करता था और अपना ऑफिस का एड्रेस भी बदल देता था, जब भी पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलती, वह अपना स्थान बदल देता था।

 


By - sagar tv news

15-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.