घर में महिला चला रही sex racket, आधी रात को आती हैं लड़कियां !


घर में महिला चला रही sex racket, आधी रात को आती हैं लड़कियां !

 

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में एक घर में महिला पर सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगा है. बीती रात को वार्ड के लोगों ने जमकर हंगामा किया। आधी रात को बड़ी संख्या में महिला और पुरुष महिला के घर के सामने जमा हो गए। उन्होंने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने लोगों को समझाइस देकर महिला को वहां से निकलवाकर पूछताछ लिए थाने ले गई।

शुक्रवार की रात लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने उक्त मकान को महिला से खाली कराने और मोहल्ले का माहौल नहीं बिगड़ने देने की मांग भी की है। इस बारे में श्योपुर एसडीओपी राजू रजक का कहना है कि कमाल खेड़ली में रात को कुछ लोगों ने एक घर में वेश्यावृत्ति होने की शिकायत करके हंगामा कर दिया था। लोगों को समझाइश देकर शांत करा दिया। पुलिस भी वहां पहुंची लेकिन, ऐसा कुछ नहीं मिला।


जिले के कमाल खेडली मोहल्ले का है, जहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात स्थानीय लोगों ने एक महिला के घर के बाहर जमकर हंगामा किया है। उनका आरोप है कि एक महिला आए दिन कुछ युवती और महिलाओं को आधी रात को अपने घर पर लेकर आती है। इसके बाद बाइक पर सवार होकर पुरुष वहां पर आते हैं जो रात को शराब पीकर वेश्यावृत्ति करते हैं। मोहल्लेवासियों की मानें तो वह पहले भी वेश्यावृत्ति की शिकायत पुलिस से कर चुके हैं, लेकिन आरोपी महिला पर कोई कार्रवाई नहीं होती है। वह आए दिन मोहल्ले में गुंडे बुलवाकर लोगों की मारपीट करवा देती है।

 


By - sagar tv news

17-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.