दुनिया का सबसे महंगा आम मियाजाकी, लाखों में कीमत…


दुनिया का सबसे महंगा आम मियाजाकी, लाखों में कीमत…


मैंगो फेस्टिवल में छत्तीसगढ़ की विभिन्न किस्मों के आम समेत अन्य राज्यों अहमदाबाद, लखनऊ, महाराष्ट्र, हैदराबाद इत्यादि से लगभग 200 वैरायटी के आमों की सजी हुई है। वहीं खास लखनऊ के आम और आम के पौधे दोनों ही विक्रय के लिए उपलब्ध है। प्रदर्शनी में रेशमी, बारहमासी, चौसा, कृष्णाभोग, केशर, चंदा, लंगड़ा, अंबिका, आम्रपाली, केसर, लालबाग, हिमायत, मल्लिका, दशहरी, खस उल खस सहित विभिन्न आमों की प्रदर्शनी देखने को मिल रही है।

मैंगो फेस्ट में प्रदेश, और देश के साथ विदेश के मुख्य उत्पादन किए जाने वाले आम की भी प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके अलावा मैंगो फेस्टिवल में महिलाओं के लिए भी खास तरह के आयोजन किए जा रहे हैं। महोत्सव में आए लोगों के मनोरंजन के लिए स्पेशल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, युवाओं के लिए सिंगिंग प्रतियोगिता और महिलाओं के लिए आम से व्यंजन बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का आज सोमवार को अंतिम दिन है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पहली बार आयोजित आम महोत्सव में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। 300 से अधिक आमों की वैरायटी देखने और उसका स्वाद चखने शहरवासी जोरा स्थित पंजाब केसरी भवन पहुंच रहे हैं। प्रदर्शनी में आम की एक ऐसी वैरायटी शामिल हुई, जिसने सभी को अचंभित कर दिया है। उस आम का नाम है मियाजाकी जापान आम।

 

मियाजाकी आम दुनिया का सबसे मंहगा आम है, जो जापान में उगाया जाता है। इसकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये प्रति किग्रा तक है। प्रकृति की और सोसाइटी के सचिव मोहन वार्ल्यानी ने जानकारी बताया कि प्रदर्शनी में प्रदर्शित आम का वजन 640 ग्राम है, जिसकी कीमत 1,82,000 रुपए है।

उन्होंने बताया कि यह आम आसानी से उत्पादित नहीं किया जा सकता। जापान की मिट्टी और वातावरण मियाजाकी आम के उत्पादन के लिए अनुकूल है। इसलिए आम की कीमत बहुत ज्यादा है। आरपी गुप्ता रिटायर्ड, महाप्रबंधक कोल इंडिया, आम महोत्सव में आयोजन के दूसरे दिन स्वयं अपनी प्रविष्टियां लेकर आए।

सूरजपुर के सिलफिली निवासी आरपी गुप्ता शौकिया रूप से आम की खेती करते हैं। उनके पास मियाजाकी आम के दो पेड़ हैं, जिसमें से एक पेड़ से चौदह आम फले थे। 14 में से बहुत सारे आम वातावरण के अनुकुल नहीं होने के कारण बेकार हो गए। अन्य विदेशी प्रजातियाें की बात करें तो चाइना की नाम डाक मइ, फिलीपींस की आल टाइम मैंगो, अमेरिका की जंबो रेड, थाईलैंड की भस्तारा किस्‍मों ने भी लोगों को आकर्षित किया।

 

 


By - sagar tv news

19-Jun-2023

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर-गर्लफ्रेंड्स को कॉल किया तब सागर से पकड़े गए, 7 राज्यों में फरारी,लंगर से गुजारा फिर गिरफ्तारी !
by sagar tv news , 23-Jun-2026
गेहूँ खरीदी की तारीखों में हुआ बड़ा बदलाव, सीएम मोहन यादव ने बताया अब कब तक बेच सकेंगे किसान
by sagar tv news , 20-May-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.